लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tragic Road Accident In Sirohi: Mother And Two Sons Dead; Two, Including Daughter, Critically Injured – Rajasthan News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सिरोही जिले के पादर-मैथीपुरा मार्ग पर जोगियों का धोरा स्थित गोगाजी थान के पास हुए सड़क हादसे में मां एवं दो बेटों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटी और एक अन्य व्यक्ति का उपचार जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतकों की पहचान, घायलों का उपचार जारी

पुलिस के अनुसार हादसे में वैराजेतपुरा, तहसील शिवगंज, जिला सिरोही निवासी श्रीपालसिंह पुत्र पूरणसिंह राजपूत (20), शैलकुंवर पत्नी पूरणसिंह राजपूत (45) और विपुल पुत्र पूरणसिंह राजपूत (13) की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

 

वहीं मनीषा पुत्री पूरणसिंह राजपूत (16) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। कार में सवार इकबालगढ़, थाना अमीरगढ, जिला बनासकांठा (गुजरात) निवासी पंकज पुत्र रमेशभाई कोली का भी इलाज चल रहा है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पढ़ें- Rajasthan: बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, बाप-बेटे गंभीर; बांसवाड़ा में अब तक 250 से ज्यादा की गई जान

 

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय मृतका मां और दोनों बेटे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा कार के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

पालनपुर ले जाने के बाद हुई मौत

प्राथमिक इलाज के बाद परिजन घायलों को पालनपुर, गुजरात ले गए, जहां मां और दोनों बेटों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। हादसे के बाद रेवदर वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, परिवहन निरीक्षक मनीष खत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन कमलेश कुमार, रेवदर तहसीलदार और मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दृश्यम 3:तीसरे पार्ट से पहले याद कर लें पूरी कहानी, विजय सालगांवकर ने कैसे दो बार पुलिस को दिया चकमा? – Drishyam 1 And 2 Recap Everything That Happened To Ajay Devgn Vijay Salgaonkar Before Drishyam The Conclusion

शुभमन गिल की कप्तानी में क्या है सबसे खास?:कोच गंभीर ने दिया जवाब, युवा गेंदबाजों के लिए भी समझाया प्लान – Gautam Gambhir Praises Shubman Gills Evolution As A Bowlers Captain, Defends Young Pacers

एशियाड:क्रिकेट में भारत की श्रीलंका पर जीत, हॉकी में पाकिस्तान को हराया; तीरंदाजी-कुश्ती में किसने जीते पदक? – Asian Games 2026 Day 12: India Reach Cricket And Hockey Finals, Win Multiple Medals

नीला ड्रम केस:फांसी के डर से सदमे में सौरभ के हत्यारे मुस्कान और साहिल, जेल में काउंसिलिंग कराने की तैयारी – Blue Drum Case: Saurabh’s Killers, Muskan And Sahil, In Shock Over Fear Of The Death Penalty

गाजियाबाद:नीति खंड-1 में ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग, बराबर की दुकान भी चपेट में – Fire Breaks Out At Online Delivery App Store In Ghaziabad

दिल्ली में पकड़ा गया विदेश भेजने वाला फर्जी ऑफिस:19 पासपोर्ट, 10 एटीएम और सोना बरामद, 46 लोगों से हुई ठगी – Visa Fraud Racket Busted In Delhi Two Arrested For Defrauding 46 People

Leave a Comment