लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:स्पेन दूसरी बार फीफा विश्वकप के फाइनल में; मैदानी इलाकों में थमा मानसून, होर्मुज में नाकेबंदी शुरू – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 15 July 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज बुधवार, 15 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की, जिसमें एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही और निगरानी में कमी की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया और एसओपी के नियमों को शिथिल किए जाने को चोरी की बड़ी वजह बताते हुए अनिल मिश्रा को सबसे अधिक जिम्मेदार ठहराया गया है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इधर, उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार थमने से गर्मी और उमस फिर बढ़ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। वहीं, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू करते हुए उसके सैन्य ठिकानों पर नए हमले किए हैं। इधर, देश की राजनीति में मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार ने समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है। उधर, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। वहीं, दिल्ली में एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। इधर, पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रूस को सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए कई विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। खेल जगत में शुभमन गिल की कप्तानी और अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश:पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट; खेत में गिरा मलबा – F16 Fighter Jet Crashes During Training In Michigan Pilot Ejects Safely

चक्रव्यूह:छिपने को जंगल, बचने के लिए दुर्गम पहाड़; मगर सेना की दक्षता और चतुराई से आतंकियों की हर चाल नाकाम – Army Competence And Ingenuity Thwarted Every Move Of The Terrorists.

आज के दिन:एफसीआरए संशोधन विधेयक पर बनी जेपीसी की पहली बैठक, एशियन गेम्स में भारत-जापान के बीच मुकाबला – 18 September 2026 Major Event

उत्तराखंड से कश्मीर तक बदला मौसम:कई राज्यों में फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश – North-india-weather-snowfall-in-himachal-uttarakhand-kashmir-heavy-rain-punjab-haryana-rajasthan

आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़:दिल्ली में साकेत मॉल के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतारें – Race To Get The Iphone 18 And Pro Max First

यूजीसी-नेट 2026:फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक – Ugc Net June 2026 Final Answer Key English Commerce Sociology

Leave a Comment