लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:सिक्किम की सुरंग में हादसा; सुप्रीम कोर्ट Bci की कार्यशैली पर सख्त; फ्रांस में सोशल मीडिया नियम कड़े – Top News 21 July 2026 Sikkim Tunnel Accident Trump Iran Threat Spain Fifa Victory

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory

देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



आज मंगलवार, 21 जुलाई 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज की शुरुआत एक बेहद चिंताजनक खबर से करते हैं। सिक्किम में मीथेन गैस के रिसाव और भूस्खलन के कारण एक सुरंग अचानक बंद हो गई है, जिससे अंदर 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है और राहत दल बचाव में जुटे हैं। उधर, फ्रांस की संसद ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर कड़े नियम लगाने की सिफारिश की है, जिस पर अब राष्ट्रपति मैक्रों के फैसले का इंतजार है। देश के भीतर विरोध प्रदर्शन की बात करें तो सीजीपी के हिंसक प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसके बाद सीपी अनुराग कुमार ने खुद अस्पताल जाकर घायल जवानों का हाल-चाल लिया। वहीं पाकिस्तान को लेकर भारत ने फिर दो-टूक कहा है कि आतंकवाद रुकने पर ही बात आगे बढ़ेगी और सरकार अब सिंधु जल संधि को नया रूप देने की पूरी तैयारी में है। दुनिया के दूसरे कोने में तनाव चरम पर है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है कि उसे अमेरिकी सैनिकों के बलिदान की भारी कीमत चुकानी होगी। कानून के गलियारों से बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना सुविधाओं के चल रहे लॉ कॉलेजों पर गहरी चिंता जताई है और बीसीआई से कड़े सवाल पूछे हैं। देश की शिक्षा व्यवस्था से भी चौंकाने वाला आंकड़ा आया है, जहां केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 23 आईआईटी में 4,300 से ज्यादा प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। दूसरी तरफ समंदर में भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का लोहा अब अमेरिका, इस्राइल और यूरोप भी मान रहे हैं, जिससे वैश्विक व्यापार सुरक्षित हो रहा है। मनोरंजन की दुनिया से बड़ा झटका लगा है क्योंकि हॉलीवुड में पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स की 81 अरब डॉलर की मेगा डील पर अचानक रोक लग गई है। हालांकि सिनेमा फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर आ गया है, जिसमें थोर का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। अमेरिका के न्यू यॉर्क से भी सुरक्षा को लेकर खबर आई, जहां फेडरल बिल्डिंग में एक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने ही आग लगा दी, जिसकी आतंकी साजिश के एंगल से जांच हो रही है। खेल प्रेमियों के लिए स्पेन से शानदार तस्वीरें आ रही हैं, जहां फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैड्रिड में विश्व विजेताओं की भव्य विक्ट्री परेड निकाली गई और पूरा देश जश्न में डूबा है। भारत के रक्षा क्षेत्र की बात करें तो अब आर्मेनिया और सऊदी अरब भारत से स्वदेशी ‘अस्त्र मिसाइल’ खरीदने की होड़ में शामिल हो गए हैं। इसके इतर, आसमान में भारतीय जांबाज गर्जने को तैयार हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ‘पिच ब्लैक 2026’ युद्धाभ्यास में भारतीय राफेल अमेरिका और जापान के घातक फाइटर जेट्स के साथ अपनी ताकत दिखाएगा। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें …


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:बाट और हरिवंशराय बच्चन की कविता- पथ की पहचान – Aaj Ka Shabd Baat Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Path Ki Pahchan

कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया:वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा? – Police Book Agent After Tn Woman’s Sos Video Leads To Her Rescue In Kuwait

आज का राशिफल:सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 5 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

बारिश का रेड अलर्ट:यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश – All Schools In Agra Will Remain Closed On Saturday Due To Rain Alert

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट:मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका; महंगाई पर क्या होगा असर? – Stocks Fall After Surprisingly Strong Jobs Report Raises Prospects Of Interest Rate Hike

महिला एशिया कप:जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा – Women’s Asia Cup: Smriti Mandhana Reveals Pre-match Chat With Jemimah Rodrigues Before Record Century

Leave a Comment