लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:पाकिस्तान में भीषण हादसा, 32 की मौत; राष्ट्रमंडल खेल में भारत के कुल 17 पदक; पढ़ें आज की सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज मुस्लिम पक्ष भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर जुमे की नमाज अदा करेगा। उधर, राष्ट्रमंडल खेल 2026 के आठवें दिन भारत ने दो और पदक अपने नाम किए, जहां भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह ने रजत और डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता। वहीं, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है और 10 मजदूर अब भी फंसे हैं। दूसरी ओर, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन के लिए नई निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं, अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने की लागत बढ़ाने वाले ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव ने भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2026 Updates on amar ujala

धार में स्थित भोजशाला
– फोटो : Amar Ujala Graphics


Bhojshala Row: भोजशाला परिसर के पास आज अदा की जाएगी नमाज

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले दिए गए अंतरिम आदेश को स्पष्ट करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों के लिए नमाज अदा करने का स्थान तय कर दिया। अब शुक्रवार को जुमे की नमाज भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर अदा की जाएगी। यहां हर शुक्रवार दोपहर के समय दो घंटे तक नमाज पढ़ी जा सकेगी। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2026 Updates on amar ujala

राष्ट्रमंडल खेल
– फोटो : IANS/ANI/PTI


CWG 2026: आठवें दिन भारत को मिले दो पदक

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत ने दो पदक हासिल किए हैं। पुरुषों के 110+ किलोग्राम भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने 388 किलो का भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि, भारोत्तोलन में ही मार्टिना देवी से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह महिला 86+ किलो वर्ग में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं। पुरुष भाला फेंक में भारत को सफलता मिली और नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय एथलीट फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पुरुष त्रिकूद में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2026 Updates on amar ujala

पाकिस्तान कोयला खदान हादसा
– फोटो : Twitter (X)


पाकिस्तान: कोयला खदान में धमाके में 32 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उनकी स्थिति बेहद गंभीर मानी जा रही है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट मीथेन गैस के अत्यधिक जमा होने के कारण हुआ। हादसे के कुछ घंटों बाद पहले सात मजदूरों के शव निकाले गए, जबकि बाद में चार और शव बरामद किए गए। गनी बलोच ने बताया कि राहत अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी फंसे मजदूरों का पता नहीं चल जाता। हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31 July 2026 Updates on amar ujala

राम मंदिर
– फोटो : अमर उजाला


Ram Mandir: अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रामभक्तों के चढ़ावे की दानपात्र से लेकर गणना कक्ष तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 25 जुलाई से की गई है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आठ सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जबकि 360 डिग्री कैमरों और एसएलआर कैमरों से प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। राम मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 40 दानपात्रों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्पतालों की महंगे सामानों पर नड्डा सख्त:मेडिकल सेक्टर को बैठक का निर्देश; एमआरपी पर मुंढे ने उठाया था सवाल – Jp Nadda On High Hospital Consumable Prices Orders Meeting Medical Sector After Tukaram Mundhe Mrp Concerns

हनुमान अंश:बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा, 300 करोड़ पार पहुंची कमाई; सीएम फडणवीस ने दी टीम को बधाई – Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office

देवर-भाभी के बीच पति-पत्नी का रिश्ता!:भाई ने ली भाई की जान, 300 नंबरों की पड़ताल और 50 सीसीटीवी से खुला राज – Man Murdered His Cousin On Suspicion Of Illicit Relationship With His Wife In Gorakhpur

एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज:मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत – Asian Games 2026 Opening Ceremony: Manu Bhaker, Pawan Sehrawat Lead Indian Contingent With Tricolour

मेरठ:आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान – Meerut Air Show: Surya Kiran’s Nine Hawks Dazzle Crowd With 35-minute Aerial Display

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

Leave a Comment