लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:पाकिस्तान में आज अमेरिका-ईरान वार्ता, सुरक्षित धरती पर पहुंचा नासा का आर्टेमिस 2 मिशन; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दुनिया की नजरें इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जहां 11 साल बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना बनी है, लेकिन तनाव और अविश्वास अब भी गहरा है। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी अपने रुख में शर्तें रखी हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। उधर, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परमाणु ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बात सामने आई। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जहां नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। वृंदावन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रूस में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट की घटना सामने आई है। वहीं, खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को हराया।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Trending Videos

top headline today important and big news stories of 11th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होनी है अमेरिका और इस्राइल की वार्ता
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने से बचते रहे। 47 बाद दोनों देशों के बीच छह हफ्ते का युद्ध हुआ। फिर संघर्ष विराम की घोषणा हुई। अब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को बातचीत होगी। यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बातचीत करेंगे या अलग-अलग कमरों में बैठेंगे और पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व दोनों देशों के नेताओं तक संदेश का आदान-प्रदान करने का काम करेगा? विश्व मीडिया के मुताबिक, बुनियादी मतभेद अभी भी वहीं हैं और इस्लामाबाद में शनिवार को कूटनीति का इम्तेहान होना है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 11th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

प्रशांत महासागर में उतरा क्रू
– फोटो : नासा


Artemis 2 Mission: नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सुरक्षित धरती पर पहुंचा, क्रू ने प्रशांत महासागर में की लैंडिंग

नासा के मून मिशन आर्टेमिस 2 के चारों क्रू सदस्य सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। मिशन का अंतरिक्षयान ओरियोन 10 दिन के सफल मिशन के बाद आज प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ओरियन यान स्थानीय समय अनुसार रात 8.07 बजे और भारतीय समय के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। आर्टेमिस 2 कैलिफोर्निया के प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास उतरने का नेटफ्लिक्स और नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट


top headline today important and big news stories of 11th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में समझौता नहीं होता, तो उनका देश तेहरान पर फिर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत फिर से हथियारों से लैस किए जा रहे हैं और अगर समझौता नहीं हुआ तो इनका इस्तेमाल बहुत प्रभावी तरीके से किया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट


top headline today important and big news stories of 11th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

हादसे में लापता लोगों की तलाश में देर रात जारी अभियान।
– फोटो : ANI


वृंदावन हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। देर रात आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लोग लापता हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delimitation:’परिसीमन से पहले दलों और राज्यों से परामर्श करें’, शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील – Initiate Consultations With Parties, States Before Hasty Delimitation: Tharoor To Pm

सम्राट का चुनावी करियर:rjd से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; Bjp में आने के नौ साल में ही बनेंगे Cm – Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Profile From Rjd To Jdu Bjp Know About His Political Battles Explain

Us-india:पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने Pm मोदी से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा – Pm Modi And Us President Donald Trump Hold Nearly 40-minute Phone Conversation

Csk Vs Kkr:सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके – Ipl 2026 Csk Vs Kkr Result: Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table

Jaya Kishori Event:नोएडा में आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, Qr कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर – Jaya Kishori’s Spiritual Session At Galgotias University Will Be Held On April 15.

फिर शुरू होगी ईरान के साथ शांति वार्ता?:pak में अगले दो दिनों में हो सकती है बड़ी हलचल, ट्रंप ने दिए संकेत – Trump Signals Possible Development In Pakistan, Hormuz Blockade Intensifies Tensions

Leave a Comment