लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:पश्चिम एशिया में कायम होगी शांति, देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने के आसार; पढ़ें अहम सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज सोमवार, 15 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समझौता पूरा होने की घोषणा करते हुए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही है। वहीं देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान रवाना होगी, जो किसान और कामगारों को लेकर लखनऊ जाएगी। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 106 रन पर समेट दिया, जिसमें दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 June 2026 Updates on amar ujala

ईरान-अमेरिका शांति समझौता तय
– फोटो : Amar Ujala Graphics


US-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 June 2026 Updates on amar ujala

पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान आज

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 June 2026 Updates on amar ujala

भारत में तेजी से बदलेगा मौसम
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, दक्षिण में भारी बारिश

जून के मध्य में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखाने जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ बारिश और तेज हवाएं लेकर आएगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का दौर शुरू होने के संकेत हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 June 2026 Updates on amar ujala

टीएमसी के बागी हो सकते हैं मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


नायडू नहीं अब काकोली घोष होंगी अहम किरदार

तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े का मोदी सरकार को समर्थन की घोषणा ने राजग के सहयोगी दलों के समीकरण उलट पलट दिए हैं। एक ओर जहां मोदी सरकार की सहयोगी दलों पर निर्भरता कम हुई है, वहीं इस सियासी घटनाक्रम में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जगह तृणमूल बागी गुट की अगुवाई करने वाली काकोली घोष दस्तीदार सबसे अहम किरदार बन कर उभरी हैं। निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी सरकार में टीडीपी की कम होती धमक की बानगी पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Neet Ug:जब 101 सिफारिशें पहले से थीं तो फिर पेपर लीक क्यों हुआ? Nta के दावों पर Faima ने Sc में उठाया सवाल – Neet Paper Leak: Faima Questions Nta Measures, Seeks Stronger Action On Exam Security

Hockey Wc:भारत -पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों ने किया हाई-फाइव, हैंडशेक से बनाई दूरी? खेल भावना का सम्मान – Ind Vs Pak: Fih Hockey World Cup 2026 India And Pakistan Men’s Hockey Teams Players Exchange High-five

World Championship:भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका, लक्ष्य सेन बाहर; उन्नति हुड्डा को भी मिली हार – India’s Lakshya Sen Bows Out Of Bwf World Championships Lost To Garret Tan Match Results And Updates

Cng Pump Blast Delhi:सीएनजी भरवाते समय किन लापरवाहियों की वजह से होता है हादसा? जरूर बरतें ये सावधानियां – Cng Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas And Safety Tips In Hindi

दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसा, रेस्टोरेंट में कर रहा था काम – Pakistani National Arrested From Old Delhi, Pakistani National Arrested, Delhi Crime Branch, Investigating Age

Kangana Ranaut:’मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो’, रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला – Actress Bjp Mp Kangana Ranaut Got Angry On Baba Ramdev For Criticising Her Generation Gutter Remark On Gen Z

Leave a Comment