लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; Bcci बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले – Top News Skyroot Vikram 1 Launch Us Iran Attacks Ladakh Geothermal Well

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार

Updated Sat, 18 Jul 2026 05:41 AM IST


Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



आज शनिवार, 18 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ एक बार फिर हाजिर है अमर उजाला। सबसे पहले बात अंतरिक्ष की, जहां आज भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च होगा। स्काईरूट का यह रॉकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से लिखा पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। वेस्ट एशिया से बड़ी खबर यह है कि ईरान में अमेरिकी सेना की कार्रवाई लगातार सातवीं रात भी जारी रही। कई इलाकों में बमबारी की गई, जिसमें पुलों और जल आपूर्ति से जुड़े ढांचों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। उधर, अमेरिका ने इराक के साथ 60 अरब डॉलर के बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। देश की बात करें तो छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और सामूहिक आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसूता को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के बाद उसकी किडनी खराब हो गई और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और 30 से अधिक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। दूसरी ओर, लद्दाख की पुगा घाटी में देश के पहले दो जियोथर्मल (भू-तापीय) कुओं की शुरुआत हुई है, जिसे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल जगत से अच्छी खबर यह है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया है कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा। वहीं, कांवर यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी और यात्रा के दौरान इस मार्ग पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में मेक्सिको के तट पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व मंत्री के दावों को निजी राय बताते हुए भारत सरकार के रुख से उनका कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़ें…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

Leave a Comment