लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ग्रहण, खुर्जा में जिम में गोलीबारी से तीन की मौत; देश में गरमी का कहर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान जा सकते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया है। इसके चलते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता एक बार फिर से अधर में लटक गई है। यूपी के खुर्जा में एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद में बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
– फोटो : ANI/Reuters


US-ईरान शांति वार्ता पर ग्रहण: अराघची फिर जा सकते हैं PAK, अमेरिकी दल का दौरा निरस्त; जानें ट्रंप ने क्या कहा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान को अपनी मांगें सौंप कर शनिवार को वहां से रवाना हो गए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जेरेड कुशनर का अराघची से वार्ता के लिए इस्लामाबाद का दौरा भी रद्द कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता फिर अधर में लटक गई है। साथ ही, युद्ध खत्म होने और होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलने की दुनिया की उम्मीदों को फिर झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

1
– फोटो : एएनआई


Bulandshahr: खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में खूनी ‘खेल’, जिम में चलीं गोलियां; फायरिंग में तीन लोगों की मौत

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब 12 बजे हुई। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

लू का अलर्ट
– फोटो : ANI


तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म

वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें और वृदि्ध की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से पहले चरण के मतदान की निगरानी
– फोटो : Instagram/ceo_wb


Ground Report: सियासी चक्रव्यूह में आंकड़ों का इंद्रजाल, वोटर लिस्ट की सफाई ने आखिर किसकी विदाई की लिखी पटकथा?

पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में इस बार लड़ाई जमीन के साथ चुनाव आयोग के पन्नों पर भी लड़ी जा रही है। पहले चरण में 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान के जादुई आंकड़े ने जो राजनीतिक तिलिस्म बुना था, अब महानगर कोलकाता की दहलीज पर आकर वह नए सियासी बवंडर का रूप ले रहा है। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीनगर:कश्मीरी पंडितों को व्हाइट कॉलर आतंकी बताकर हत्या की धमकी, यूएलसी का 40 दिन में छठा पत्र – Srinagar: Kashmiri Pandits Threatened With Death After Being Labeled ‘white-collar Terrorists’.

देहरादून:नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा – ्ा Heading Towards A New Record; Second Phase Set To Begin On September 15

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

Leave a Comment