‘द ओडिसी’ की कुल कमाई
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 5.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इसका कुल कलेक्शन 75.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है।
‘द ओडिसी’ का ‘धमाल 4’ से मुकाबला
‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 2.64 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे सोमवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 130.39 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ मौजूद हैं। दोनों धीमी गति से कमाई कर रही हैं।
‘द ओडिसी’ की स्टारकास्ट
‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है।
इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।





