इन दिनों हनुमान अंश अपनी शानदार कमाई के चलते काफी चर्चाओं में है। वहीं मिर्जापुर द मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। टॉक्सिक की भी धीमी रफ्तार में कमाई जारी है। वहीं ‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
टॉक्सिक
– फोटो : सोशल मीडिया
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हुई थी।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है।
अब ये फिल्म धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है।
कल रविवार को इसने 2.42 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.75 करोड़ का हो गया है।
3 of 5
इरुमुडी
– फोटो : इंस्टाग्राम
‘इरुमुडी’ का अच्छा प्रदर्शन जारी
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने रविवार को 6.75 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 166.30 करोड़ का हो गया है।
4 of 5
‘मिर्जापुर: द मूवी’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
‘मिर्जापुर द मूवी’ का दबदबा
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
फिल्म ने पूरी तरह वीकएंड का फायदा उठाया है।
कल रविवार को इसने 36 करोड़ की कमाई की है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 93.77 करोड़ का हो गया है।
फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
5 of 5
हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब
‘हनुमान अंश’ ने किया हैरान
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी ये शानदार कमाई कर रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कल रविवार को इसने अपने रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। कल रविवार को इसने 22.75 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.14 करोड़ का हो गया है।