Handmade Gift Ideas for Teachers Day: टीचर्स डे के इस खास मौके पर अगर आप अपने टीचर को कोई यादगार तोहफा देना चाहते हैं, तो बाजार से महंगा गिफ्ट खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ बना सकते हैं. हैंडमेड गिफ्ट की खास बात यह है कि इसमें आपकी मेहनत और भावनाएं दोनों शामिल होती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और प्यारे हैंडमेड गिफ्ट आइडियाज, जिन्हें आप घर पर (Handmade Gift Ideas for Teachers Day) आसानी से तैयार कर सकते हैं.

हाथ से बनाएं थैंक यू कार्ड
टीचर के लिए एक खूबसूरत सा Thank You Card बनाना सबसे आसान और प्यारा विकल्प है. इसके लिए आपको रंगीन पेपर, स्केच पेन, रिबन और कुछ सजावटी सामान की जरूरत होगी. कार्ड के ऊपर अपने टीचर का नाम लिखें और अंदर उनके लिए अपने मन की कुछ बातें लिखें.

हैंडमेड फोटो फ्रेम करें तैयार
अगर आपके पास टीचर के साथ कोई अच्छी ग्रुप फोटो है, तो उसका इस्तेमाल करके एक सुंदर फोटो फ्रेम बनाया जा सकता है. कार्डबोर्ड या आइसक्रीम स्टिक की मदद से फ्रेम तैयार करें और उसे रंगीन पेपर, छोटे फूलों या रिबन से सजाएं. फ्रेम के नीचे “Best Teacher” या कोई प्यारा सा संदेश भी लिख सकते हैं.

सजाएं हैंडमेड पेन स्टैंड (Handmade Gift Ideas for Teachers Day)
टीचर के लिए पेन स्टैंड भी काफी काम का गिफ्ट है. इसे बनाने के लिए खाली डिब्बे, आइसक्रीम स्टिक या मोटे कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अपनी पसंद के रंग से सजाएं और ऊपर छोटे फूल, सितारे या रंगीन कागज चिपकाएं. सामने अपने टीचर के नाम के साथ “Thank You, Teacher” लिख दें.

हैंडमेड बुकमार्क भी है बढ़िया ऑप्शन
अगर आपके टीचर को किताबें पढ़ने का शौक है, तो हाथ से बनाया गया बुकमार्क भी दिया जा सकता है. इसके लिए मोटे रंगीन पेपर को मनचाहे आकार में काटें और उस पर कोई अच्छी लाइन, छोटा सा संदेश या टीचर का नाम लिखें. ऊपर एक सुंदर रिबन लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: घर की इन चीजों से सजाएं बप्पा का दरबार, खर्च होगा जीरो
The post Teachers Day पर दें ये Handmade Gifts, कम खर्च में बन जाएगा खास तोहफा appeared first on Prabhat Khabar.

