लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Teachers Day पर चाहिए सिंपल और एलिगेंट लुक? ये साड़ी आइडियाज आएंगे काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Teacher's Day Saree Ideas: टीचर्स डे पर हर टीचर चाहती है कि उनका लुक थोड़ा खास और सबसे अलग नजर आए. अगर आप भी इस बार साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या चुनें, तो कॉटन साड़ी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह पहनने में हल्की और आरामदायक होती है, साथ ही आपको सिंपल और ग्रेसफुल लुक भी देती है. खास बात यह है कि इसे आप अपनी पसंद के ब्लाउज, झुमकों और बिंदी के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं टीचर्स डे 2026 के लिए कौन से कॉटन साड़ी डिजाइन आपके लुक को खास बना सकते हैं.

1. कलमकारी कॉटन साड़ी

कलम कॉटन साड़ी, PC - Social Media
कलम कॉटन साड़ी, PC – Social Media

अगर आपको ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद है, तो कलमकारी प्रिंट वाली कॉटन साड़ी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह की साड़ी में खूबसूरत प्रिंट होते हैं, जो लुक को खास बनाते हैं. इसे आप बोट नेक या फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. सिंपल ज्वेलरी के साथ यह साड़ी बहुत सुंदर लगेगी.

2. कॉटन-लिनन साड़ी

कॉटन-लिनन साड़ी,  PC - Social Media
कॉटन-लिनन साड़ी, PC – Social Media

टीचर्स डे पर अगर आप कुछ सिंपल लेकिन थोड़ा अलग पहनना चाहती हैं, तो कॉटन-लिनन साड़ी चुन सकती हैं. यह साड़ी काफी सॉफ्ट और आरामदायक होती है. इसका लुक भी बहुत प्यारा और क्लासी लगता है. आप इसे हाफ स्लीव्स या सिंपल नेक वाले ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं.

3. फ्लोरल कॉटन साड़ी

फ्लोरल कॉटन साड़ी, PC - Social Media
फ्लोरल कॉटन साड़ी, PC – Social Media

फूलों वाले प्रिंट की कॉटन साड़ी टीचर्स डे के लिए एक फ्रेश ऑप्शन हो सकती है. इसमें छोटे या बड़े फूलों के डिजाइन मिल जाते हैं. ऐसी साड़ी पहनने से लुक ज्यादा भारी भी नहीं लगता. इसके साथ राउंड नेक या स्क्वायर नेक ब्लाउज अच्छा लगेगा. हल्के झुमके और छोटी बिंदी के साथ आपका लुक पूरा हो जाएगा.

4. चंदेरी कॉटन साड़ी

चंदेरी कॉटन साड़ी , PC - AI
चंदेरी कॉटन साड़ी , PC – AI

अगर आपको हल्की और सादी साड़ी पसंद है, तो चंदेरी कॉटन आपके लिए अच्छी रहेगी. यह साड़ी पहनने में काफी हल्की होती है और लुक को सुंदर बनाती है. इसे आप वी-नेक या कोहनी तक आस्तीन वाले ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. इसके साथ छोटी बिंदी और सिंपल झुमके आपके लुक को और अच्छा बनाएंगे.

कॉटन साड़ी को ऐसे करें स्टाइल

सिर्फ अच्छी साड़ी चुनना ही काफी नहीं है. सही तरीके से स्टाइल करने पर आपका पूरा लुक और भी अच्छा दिख सकता है.

  • कॉटन साड़ी के साथ वी-नेक, बोट नेक या हाई नेक ब्लाउज पहन सकती हैं.
  • बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय छोटे झुमके और एक कड़ा पहनें.
  • माथे पर छोटी गोल बिंदी लगाएं.
  • बालों में सिंपल जूड़ा बनाएं. चाहें तो इसमें छोटे फूल भी लगा सकती हैं.
  • पैरों में आरामदायक फुटवियर पहनें, ताकि पूरे दिन परेशानी न हो.
  • साड़ी के रंग के हिसाब से ब्लाउज और ज्वेलरी चुनें. इससे लुक ज्यादा सलीके वाला लगेगा.

यह भी पढ़ें: टीचर्स डे पर बिना ज्यादा खर्च के सजाएं क्लास, ये आइडिया आएंगे खूब काम

The post Teachers Day पर चाहिए सिंपल और एलिगेंट लुक? ये साड़ी आइडियाज आएंगे काम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment