[
नई दिल्ली12 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। पिछले तीन महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 83.3% बढ़कर 2,560 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1397 करोड़ रुपए था।
कंपनी के मुताबिक, नेट प्रॉफिट में यह बढ़ोतरी टाटा कैपिटल लिमिटेड में किए गए निवेश पर ‘मार्केट टू मार्केट गेन’ की वजह से हुई है।
कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।
यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा।
क्या होता है EBITDA और EBIT?
- EBITDA: इसका मतलब है- अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन। यह बताता है कि ब्याज, टैक्स और अन्य खर्चों से पहले कंपनी ने अपने मुख्य कामकाज से कितना कमाया।
- EBIT: इसे ‘ऑपरेटिंग प्रॉफिट’ भी कहते हैं। यह कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल कमाई को दर्शाता है, जिसमें से केवल ब्याज और टैक्स को नहीं घटाया गया होता।
- नेट कैश पॉजिटिव: जब किसी कंपनी के पास उसके कुल कर्ज (डेट) से ज्यादा कैश या निवेश मौजूद हो, तो उसे नेट कैश पॉजिटिव कहा जाता है।



