लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tamil Nadu:’मुझे डराया नहीं जा सकता’, रिहाई के बाद बोले- उदयनिधि स्टालिन; तृषा पर टिप्पणी मामले पर क्या बोले? – Tamil Nadu Udhayanidhi Stalin Released Hours After Arrest In Trisha Remark Case What Happened All Day

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी और कुछ घंटों बाद रिहाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उदयनिधि ने दावा किया कि उन्होंने वह बयान कभी दिया ही नहीं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार सुबह चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और तंजावुर के पास सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां करीब एक घंटे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। मद्रास हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी के करीब नौ घंटे बाद जब वह पुलिस स्टेशन से बाहर निकले तो डीएमके कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?

रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कावेरी मुद्दे पर किसानों के समर्थन में डीएमके के प्रदर्शन और उनके भाषण को किसानों का व्यापक समर्थन मिला। उनका आरोप है कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सरकार इस मुद्दे पर होने वाली बहस से ध्यान हटाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि उनके भाषण का संपादित वीडियो जारी कर यह झूठा दावा किया गया कि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके अनुसार इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस का पूरा सहयोग किया, लेकिन जिन शब्दों को मैंने कभी कहा ही नहीं, उनके लिए मुझे गिरफ्तार किया गया।”

ये भी पढ़ें- क्या TMC के बागियों में पड़ी दरार?: मंगल मिलन बैठक से रहे नदारद, NCPI के तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई दूरी

गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर क्या आरोप लगाए?

उदयनिधि ने कहा कि सरकार उन्हें चुप कराने और डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह दिवंगत एम. करुणानिधि के पोते, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की कार्रवाई से पीछे हटने वाली नहीं है और वह कानूनी व राजनीतिक दोनों स्तरों पर इसका सामना करेंगे।

कावेरी मुद्दे पर क्या कहा?

उदयनिधि स्टालिन ने बताया कि तंजावुर में हुए प्रदर्शन में उन्होंने करीब 25 मिनट का भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने किसानों से किए गए चुनावी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक मेकेदातु बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और वहां सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर सहमति बनाई गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक ने तमिलनाडु को कावेरी नदी के हिस्से का पानी भी नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि उनका पूरा भाषण किसानों के मुद्दों पर केंद्रित था, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

मामले में आगे क्या हो सकता है?

पूछताछ के बाद फिलहाल उदयनिधि स्टालिन को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। दूसरी ओर डीएमके इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता रही है। उदयनिधि की गिरफ्तारी और रिहाई के बाद राज्य की राजनीति में यह मामला अब और गर्माने के संकेत दे रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल 21 सितंबर:वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यूपी:अखिलेश बोले- हर विधानसभा में सपा बढ़ाएगी 27000 वोट, नवरात्र में दूसरी पार्टियों के नेता होंगे शामिल – Up: Akhilesh Said That Sp Will Increase Its Vote Share By 27 Thousand In Every Assembly

रूस के चुनाव परिणाम:सत्तारूढ़ यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक वोट मिले, क्या पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत? – Russia Election Preliminary Results United Russia Party Leads Central Election Commission Vote Share Updates

बिग बॉस 20:घर से बेघर हुआ यह सदस्य; काजी और रीति में हुई बहस, आम्रपाली और माही में से किसे मिला ज्यादा प्यार? – Rohed Khan Evicted From The Salman Khan Hosted Show Bigg Boss 20 Amrapali Mahi Qazi And Rhiti Tiwari Fight

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला:प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप – Iit Bombay Student Suicide Row Faculty Forum Backs Prof Dulla Alleges Attempt To Tarnish Image Know Details

Leave a Comment