लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Supreme Court:बंगाल के मामले पर सीजेआई सख्त, पूछा- मालदा के डीएम-एसपी क्यों नहीं गए, ये अदालत को चुनौती जैसा – Supreme Court Cji Cognizance On Bengal Issue Why Malda Dm And Sp Not Visited Challenge To Court Hindi Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं पर गंभीर रुख अपनाया है। इस मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त टिप्पणी की है।

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के डीएम और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रवैये पर भी सख्त टिप्पणी की। सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि दोनों अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखे जाने का ये मामला बेहद गंभीर है।

ये भी पढ़ें: शुभेंदु का नामांकन आज: भवानीपुर में अधिकारी के रोड शो में शामिल होंगे अमित शाह, PM मोदी भी कर सकते हैं प्रचार

बंगाल सरकार को भी लगाई फटकार

उन्होंने कहा कि ये मामला अदालत को चुनौती देने जैसा है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को भी फटकार लगाई। सीजेआई ने कहा कि मालदा में हुई हिंसा की घटना न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देने की तरह है। कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में सरकार के रवैये को लचर बताया और कहा कि इस मामले में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।


सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने की सुनियोजित और दुस्साहसी कोशिश करार दिया। कोर्ट ने कहा कि सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं, को घंटों तक बिना सुरक्षा, भोजन और पानी के छोड़ दिया गया, जबकि राज्य प्रशासन को पहले से सूचना दी गई थी।

बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

अदालत ने इस मामले में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों- मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनके रवैये को बेहद निंदनीय बताते हुए पूछा है कि समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति अनिवार्य की गई है और उनसे अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें: खड़िया से क्लाउड सर्वर तक: कागज के पहाड़ से छुटकारा, भारत की पहली पेपरलेस जनगणना; हैकिंग-सेंधमारी से सुरक्षित

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती कराए। कोर्ट ने सभी स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, आम लोगों की आवाजाही सीमित करने और अधिकारियों और उनके परिवारों को किसी भी खतरे का तत्काल आकलन करने का आदेश दिया है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Indian Death In Canada:कनाडा में भारतीय मूल के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या समेत किन पहलुओं पर हो रही जांच? – Indian Truck Driver Killed Canada Hamilton Body Found Sewage Culvert Murder Investigation

सपनों की कोई मैथ्स नहीं होती:12वीं गणित में 51 नंबर, अब उसी पवन चांदना की दुनिया हुई कायल – Pawan Chandana Skyroot Aerospace Success Story Isro Space Tech Unicorn

ये है प्रगति रिपोर्ट:4,659 टन कचरे का अब भी नहीं हो पा रहा सही निस्तारण, दिल्ली सरकार ने Ngt को बताया हाल – Here Is The Progress Report: Proper Disposal Of 4,659 Tonnes Of Waste In Delhi Is Still Not Being Achieved

Explainer:स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन? 14 सवाल-जवाब में जानिए फाइनल का पूरा गणित – Spain Vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Explainer All You Need To Know Stats Head To Head Records Preview

Sonam Wangchuk:कमान संभालते ही सीपी का ‘ऑपरेशन जंतर-मंतर’, अपने ही पुलिस कर्मियों को भी नहीं लगने दी भनक – Sonam Wangchuk: Cp’s ‘operation Jantar Mantar’ Immediately Upon Taking Charge

Explainer:बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, देश में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार, दुनिया में हम कहां? – The Sun Is Becoming India’s Biggest Power Source, How Solar Energy Is Expanding, Where India Stands Globally

Leave a Comment