लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Stray Dogs Rampage In Shivpuri, Attacking Over 50 People In An Hour, Scratching 2-year-old Vedika’s – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शिवपुरी शहर की गलियों में खौफ है। ये खौफ किसी अपराधी का नहीं, दबंग या रंगदार का नहीं बल्कि हिंसक हो चुके शहरी कुत्तों का है। एक ही आवारा कुत्ते ने महज एक घंटे के भीतर आठ इलाकों को दहशत में डाल दिया। करीब 50 से अधिक लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा और घायल कर दिया। सबसे दर्दनाक मंजर नवाब साहब रोड पर दिखा, जहां घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम वेदिका कुशवाह पर कुत्ते ने हमला कर दिया।

आठ अलग-अलग इलाकों में आतंक मचाया

बच्ची के गाल, कान और होंठ बुरी तरह नोच डाले। लहूलुहान वेदिका को परिजन जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों को उसके मासूम चेहरे पर 35 टांके लगाने पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच कुत्ते ने शहर के आठ अलग-अलग इलाकों में आतंक मचाया। महल के पीछे स्थित कॉलोनी में भी 2 साल की एक बच्ची पर जानलेवा हमला हुआ।

एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ देर रात तक लगी रही

बच्ची गंभीर रूप से घायल है और जिला चिकित्सालय में भर्ती है। इधर, सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारी पर झपट्टा मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी जान बचाकर भागा, लेकिन पैर में गहरे जख्म हो गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को ही शहर में 50 से अधिक लोग आवारा कुत्तों का शिकार बने। स्कूल से लौटते बच्चे, बाजार में महिलाएं, बुजुर्ग राहगीर किसी को नहीं बख्शा। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ देर रात तक लगी रही।

घर से निकलने में लगता है डर

शहरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा वर्षों से कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम बंद पड़ा है। नतीजा, गलियों में झुंड के झुंड आवारा व हिंसक कुत्ते घूम रहे हैं। यह आवारा कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। ‘हर रोज आधा सैकड़ा लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चे घर से निकलने में डरते हैं’, लगातार हमलों और जनाक्रोश के बाद नगर पालिका की टीम हरकत में आई। शनिवार देर शाम से कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। कई कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भेजा गया, लेकिन सवाल अब भी वही है क्या यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा बनकर रह जाएगी?

ये भी पढ़ें- MP: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पांच विधायकों की ये मुलाकात क्यों आई चर्चा में? क्या है सियासी कहानी?

डॉग बाइट के मामलों में 45% तक इजाफा हुआ

यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर सख्त रुख अपना चुका है। 20 मई को कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि जरूरत पड़ने पर रेबीजग्रस्त, असाध्य रूप से बीमार या बेहद खतरनाक आवारा कुत्तों को दया-मृत्यु दी जा सकती है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि डॉग बाइट के मामलों में 45% तक इजाफा हुआ है। समय पर टीका न लगे तो रेबीज जानलेवा हो सकता है। खासकर बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:दूसरे के टीईटी रोल नंबर पर बन गए शिक्षक! 11 साल पुराने प्रमाण-पत्र ने खोला फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर – Bihar Appointed Teachers Using Others Tet Roll Numbers 11 Year Old Certificate Exposes Fraud Fir Against Two

दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी:संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के साथ खड़ा हुआ भारत; अमेरिका ने जताया विरोध – Unga Resolution On World Map: India Votes In Favour Of More Accurate Global Representation

लद्दाख की मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी?:एलएबी की सरकार के साथ बैठक, बातचीत से पहले आंदोलन की दी चेतावनी – Gearing Up For A Showdown Over Ladakh’s Demands Lab To Meet The Government; Warns Of Agitation Ahead Of Talks.

सीट का समीकरण:दल से ज्यादा निर्दलीयों का रहा शिकोहाबाद में दबदबा, बीते तीन चुनाव से लड़ाई सपा-भाजपा के बीच – Uttar Pradesh Election 2027 Firozabad Shikohabad Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026:कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान – Miss World 2026 Finale: Who Is Nikita Porwal Representing India In International Beauty Pageant

Leave a Comment