लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Stock Market 9 April: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 273 अंक टूटा; निफ्टी भी लाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 9 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 फिसल गए है.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 243.57 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,319.33 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत निगेटिव की थी. निफ्टी 50  88.30 अंक या 0.37 फीसदी फिसलकर 23,909.05 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 77,261 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 113 अंक फिसल गई थी और 23,883 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, आईटीसी और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. वहीं सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी टॉप लूजर थे.

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 8 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 2946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,562.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत उछलकर 23,997.35 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, सनफॉर्मा और पावरग्रिड रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100  के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: LPG Price Today: आज आपके शहर में एलपीजी की कीमत घटी या बढ़ी? सरकार ने दी जानकारी, जानिए ताजा रेट

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment