- शेयर मार्केट में बुधवार को दिखी हल्की तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद।
- गुरुवार को शेयर मार्केट की हुई मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल।
- बीएसई के टॉप गेनर में अडानी पोर्ट, एनटीपीसी; लूजर में एचसीएल टेक।
- बुधवार को टॉप गेनर में एशियन पेंट, टाटा स्टील; लूजर में महिंद्रा रहे।
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 14 मई की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 338.14 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 74,947.12 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50 117.65 अंक या 0.50 फीसदी उछलकर 23,530.25 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ 74,956 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 139 अंक उछल गई थी और 23,551 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बास्केट से अडानी पोर्ट, एनटीपीसी, पावरग्रिड और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और टाइटन रहे थे.
बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 13 मई के कारोबारी दिन हल्की तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,608.98 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत उछलकर 23,412.60 के लेवल पर बंद हुए थे.
कौन थे टॉप गेनर-लूजर?
बीएसई बास्केट से एशियन पेंट, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, भारती एयरटेल और इंडिगो टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, टीसीएस और सनफॉर्मा रहे थे.
निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें:
Gas Cylinder Rate Update: घरेलू और कमर्शियल LPG के ताजा रेट जारी, जानिए कहां कितना दाम

