लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana Nayagan – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली। साथ ही गुरुवार को भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की है। यहां जानिए, इस फिल्म ने गुरुवार यानी रिलीज के आठवें दिन कितना कलेक्शन किया। साथ ही यह भी जानें कि हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और साउथ फिल्म ‘जन नायकन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया।  





Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin


‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की गुरुवार को कितनी रही कमाई? 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने आठवें दिन यानी गुरुवार को 14 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सातवें दिन 17 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 334.56 करोड़ रुपये हो चुका है। टॉम हॉलैंड अभिनीत इस फिल्म को निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने बनाया है। 


Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ क्या तोड़ देगी ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड? 

जिस रफ्तार से ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि यह हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ वीकेंड तक पार कर सकती है।  

इसके अलावा ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी हॉलीवुड फिल्म तो बन ही चुकी है। इस लिस्ट में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘अवतार 2’ शामिल थी।  


Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘जन नायकन’ में भी दिखी गिरावट  

साउथ इंडियन फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 14वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 185.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म दो हफ्ते बाद भी 200 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हाे सकी है। विजय थलापति की यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में भी रिलीज हुई थी। 


Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘द ओडिसी’ का घट गया कलेक्शन 

क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 21वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 20वें दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 158.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म की कहानी कवि हाेमर के महाकाव्य ‘ओडिसी’ पर आधारित है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशिफल 22 सितंबर:मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 22 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:विदारित और जयशंकर प्रसाद की कविता- झरना – Aaj Ka Shabd Vidarit Jaishankar Prasad Ki Kavita Jharna

भारत के स्टील पाइप पर अमेरिका का फैसला टला:शुल्क लगेगा या राहत मिलेगी? अब 14 दिसंबर को होगा खुलासा – Us Delays India Stainless Steel Pipe Duty Ruling

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप:कालकाजी मंदिर के पास जंगल में वारदात, दर्शन करने आई थी नाबालिग – Three People Harassed A Teenage Girl In Forest Near Delhi Kalkaji Temple

अपना सिम दूसरे को देना पड़ सकता है भारी:50 लाख तक जुर्माना, तीन साल की जेल संभव; दूरसंचार विभाग और क्या बोला? – India Sim Card Giving Others Could Be Costly Fine Up To 50 Lakh Three-year Jail Possible Telecom Dept Advisory

क्या खत्म होगा स्वर्ण पदक का इंतजार?:महिला क्रिकेट टीम से आस, जानें एशियाड में भारत का तीसरे दिन का कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 3 India Schedule Games And Events Cricket To Hockey

Leave a Comment