लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Shyama Prasad Mookerjee:’राष्ट्र प्रथम था उनका जीवन मंत्र’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर गृह मंत्री ने किया याद – Shyama Prasad Mookerjee Birth Anniversary President Pm Modi Home Minister Pays Tribute Update News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इसअवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। 

केंद्रीय गृहमंत्री ने क्या कहा?


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूं। डॉ. मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। बंगाल के विभाजन के समय उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और देश की अखंडता के लिए उनका आजीवन संघर्ष युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”

‘प्रसिद्धि के लिए कुछ नहीं किया’


इसके साथ ही, अमित शाह ने अपना वीडियो संदेश भी शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस राष्ट्र के बहुत बड़े नेताओं में शुमार होते हैं। उन्होंने कभी जीवन में कुछ भी प्रसिद्धि के लिए नहीं किया, मगर जो भी किया उसके दूरगामी परिणाम देश के लिए शुभांकर हुए। आजादी के पहले जब विभाजन हो रहा था, तब पश्चिम बंगाल भारत में रहे, अंग्रेजों के साथ लड़ाई करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सुनिश्चित किया था और इसी के कारण आज पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना।’

श्यामा प्रसाद और कश्मीर को लेकर क्या कहा?


गृह मंत्री ने कहा, ‘देश जब आजाद हुआ, तो कश्मीर में धारा 370 लागू की गई। कश्मीर का अलग राष्ट्रध्वज और अलग संविधान होता था। कश्मीर में एक अलग प्रधानमंत्री होते थे। यह संकल्पना भारत की एकता और अखंडता के लिए बहुत खतरनाक थी। तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक आंदोलन छेड़ा कि एक देश में ‘दो विधान, दो निशान और दो प्रधान’ नहीं रहेंगे। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक वे मार्च लेकर गए। जहां कश्मीर की शुरुआत हुई, उनसे परमिट मांगा गया। उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर मेरे देश का हिस्सा है। मुझे किसी परमिट की जरूरत नहीं है।’ वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में ही उनकी संदेहात्मक मृत्यु भी हुई।”

‘बंगाल के गंगासागर तक भाजपा का राज’


शाह ने आगे कहा, ‘आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हो चुका है। धारा 370 समाप्त हो चुकी है और उनकी बनाई हुई पार्टी भारतीय जनसंघ, जो अब भारतीय जनता पार्टी के नाम से जानी जाती है, गंगोत्री से लेकर बंगाल के गंगासागर तक भाजपा का राज है। लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं ने 60 साल के अंदर इनकी विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए आज देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया है। आज मैं हृदय से श्याम प्रसाद मुखर्जी के महान व्यक्तित्व को प्रणाम करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे गृह मंत्री

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता में  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर एक आधिकारिक समारोह के हिस्से लेगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने 2025 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल के राष्ट्रव्यापी समारोह की घोषणा की थी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल:गलवां में भारत से भिड़े Pla कमांडर झाओ पर गिरी जिनपिंग की गाज, पार्टी से बाहर – China Expels Pla General Zhao Zongqi Who Led Forces During Doklam And Galwan Standoffs

राजस्थान:हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता – Vip Treatment For Hardcore Criminal In Sawai Madhopur News

महाराष्ट्र:फडणवीस सरकार ने आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मानीं, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील; जानें सब कुछ – Maharashtra Govt Accepts Demands Of Tribal Students, Appeals Them To Call Off Hunger Strike

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा – Anticipatory Bail Plea Of Suspended Csp Neha Pachisia Rejected Risk Of Arrest Increases

गोरखपुर में सीएम योगी बोले:व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है – Cm Yogi Says Strict Action Will Be Taken Against Those Who Threaten Safety Of Traders And Daughters

एच1एन1 वायरस:स्वाइन फ्लू से होने वाली निमोनिया की क्या पहचान है? ये एक्टर भी हो गया संक्रमण का शिकार – Bollywood Actor Emraan Hashmi Tested Positive For Swine Flu How H1n1 Can Lead To Pneumonia

Leave a Comment