लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Share Market Holiday: शेयर मार्केट में आज नहीं होगी कोई ट्रेडिंग, जानें क्यों आज बंद है स्टॉक मार्केट?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेगा. BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेंगे. आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. ट्रेडिंग बुधवार, 15 अप्रैल को फिर से शुरू होगी. 

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बाजार के इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट भी 14 अप्रैल को बंद रहेंगे. हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग केवल सुबह के सेशन में बंद रहेगी और शाम के सत्र में फिर से खुल जाएगी. सामान्य ट्रेडिंग के दिनों में इक्विटी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक काम करते हैं, जिसमें ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच होती है.

NSE और BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

आज NSE और BSE पूरे दिन बंद रहेंगे. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह का सेशन (9 से 5 बजे तक) बंद रहेगा. हालांकि, शाम के 5 बजे से रात के 11:55 बजे तक शाम के सेशन में कारोबार जारी रहेगा. NCDEX दोनों सेशन में बंद रहेगा.

शेयर बाजार की आने वाली छुट्टियां

शेयर बाजार में अब अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर होगी. इसके बाद 28 मई को बकरीद है. इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा. फिर जून के महीने में 26 जून के दिन मुहर्रम के चलते शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. जुलाई में कोई छुट्टी नहीं. इसके बाद 15 अगस्त शनिवार को है इसलिए अलग से कोई छुट्टी नहीं होगी. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी इसलिए इस दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी.

अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक कब-कब है छुट्टी?

अक्टूबर में वीकली ऑफ के अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी. फिर 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरुनानक जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा. दिसंबर में सिर्फ 25 दिसंबर को क्रिसमस की ही छुट्टी रहेगी. 

ये भी पढ़ें:

IT सेक्टर के लिए खुशखबरी, खत्म होने वाला है बुरा दौर, ग्रोथ की राह पर लौटी कंपनियां- रिपोर्ट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment