{“_id”:”6a3c8a9bb63a5aa6610dbb6b”,”slug”:”samantha-ruth-shares-pregnancy-news-says-i-am-taking-a-short-break-for-maternity-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Samantha Pregnancy News: सामंथा ने साझा की प्रेग्नेंसी की खबर, बोलीं- मैटरनिटी के लिए छोटा ब्रेक ले रही हूं”,”category”:{“title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”}}
Samantha Ruth Shares Pregnancy News: सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस और मीडिया के साथ साझा की है। वह कुछ समय के लिए मैटरनिटी ब्रेक पर जाएंगी।

सामंथा ने सुनाई प्रेग्नेंसी की खबर
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों सामंथा के कुछ वायरल वीडियो देखकर अटकलें लगी थीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब सामंथा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। यह खुशखबरी उन्होंने अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के थैंक्स मीट के दौरान मीडिया और फैंस के साथ साझा की है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे हैं।

सामंथा ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर
बुधवार देर रात सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के थैंक्स मीट से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें से एक में सामंथा कहती हैं, ‘ मैटरनिटी के लिए छोटा-सा ब्रेक ले रही हूं।’ यह कहकर वह मुस्कुराने लगती हैं। सामने बैठे पत्रकार, पैपराजी उन्हें बधाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस सामंथा के लिए खुश नजर आए, उन्हें ढेर सारी बधाई दी। वायरल वीडियो में सामंथा के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।
A post shared by Cinema Vikatan (@cinemavikatan)
ये खबर भी पढ़ें: ‘मां इंटी बंगारम’ की कामयाबी के बीच सामंथा से मिले चिरंजीवी, तोहफे में दी यह चीज; राज निदिमोरू भी रहे मौजूद


