लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ritu Jaiswal :कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही Bjp का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं – Rjd Party Ritu Jaiswal Forgot Bharatiya Janata Party Name During Joined Bjp Party Patna Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार की राजनीति से एक दिलचस्प वाकया सामने आया। राष्ट्रीय जनता दल का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं तेजतर्रार नेत्री रितु जायसवाल भाजपा का सदस्य बनने के वक्त मंच पर ही अपनी नई पार्टी का नाम भूल गईं। नाम भूलने के बाद रितु जायसवाल मंच पर ही हंसने लगीं, जिससे वहां मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी  कुछ पल के लिए असहज हो गए। इसके बाद संजय सरावगी ने किसी तरह बात संभाली।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए हुए चयनित

इस वजह से होने लगी ट्रोल

आज मंगलवार को रितु जायसवाल भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद जैसे ही रितु जायसवाल ने माइक संभाला और बोलना शुरू किया, वह अपनी नयी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी का पूरा नाम ही भूल गई। उन्होंने कहा कि मैं आज भारतीय जनता…. इतना बोलकर वह अचानक रुक गईं। फिर उनके बिलकुल पास बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य लोग उनको देखने लगे। संजय सरावगी ने बिना देर किए रितु की बात को पूरा करते हुए कहा- पार्टी।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

राजद में संभाल चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी

रितु जायसवाल की गिनती बिहार की तेजतर्रार महिला नेताओं में होती है। भाजपा में आने से पहले वे राजद में काफी सक्रिय थीं। तेजस्वी यादव ने उन्हें महिला राजद की कमान सौंपी थी। राजद के टिकट पर उन्होंने शिवहर सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह जदयू की उम्मीदवार लवली आनंद से हार गईं। 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने उनको टिकट नहीं दिया तब उन्होंने पार्टी से बगावत कर परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। लगातार दो हार के बाद से ही रितु जायसवाल अपने राजनीतिक भविष्य के लिए नया ठिकाना तलाश रही थीं। आखिरकार भाजपा के साथ उनकी बात बनी, लेकिन भाजपा में शामिल होने के दौरान पहले ही दिन हुई इस चूक की वजह से अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी खूब चर्चा हो रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में बाल तस्करी:एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार – Child Trafficking In Delhi: Another Interstate Gang Busted, Four Children Rescued

Pm Modi New Zealand Visit:भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर – Pm Narendra Modi New Zealand Visit India New Zealand Fta Christopher Luxon Maritime Security

बहामास में विमान हादसे का शिकार:कई लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक – Small Plane Crashes In Bahamas Killing Several People Government Temporarily Ground Flamingo Air Flights

Iran-us War:’हमें अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं’, ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ बोले- जवाबी हमले के लिए हम तैयार – West Asia Tensions Ghalibaf Says Iran Ready For Full-scale Defense If Us Breaks Agreement Us Iran War

Ram Mandir Chori :एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर – Ram Mandir Theft: Champat Rai Evades The Heat Of The Sit Probe

Spain Vs Belgium:फाबियन रूइज और मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, अब फ्रांस से होगा महामुकाबला – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Belgium Quarter-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Leave a Comment