
पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस बेसब्री से आईपीएल 2026 के फाइनल का इंतजार कर रहे हैं. 28 मार्च से शुरू हुए 19वें सीजन का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. इससे पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियन टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में आरसीबी की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी है. आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था. इसके बाद गुजरात क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. अब इन दोनों खूंखार टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी.
रवि अश्विन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, “गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है. उन्होंने वहां दबदबा या इसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा. लेकिन आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर गेंदबाजी. यह उनका फाइनल है. वह प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं. आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए.”
पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 254 रन लगाए थे. आरीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली थी. रजत ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए थे. वहीं, विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी, जबकि क्रुणाल पांड्या ने भी 28 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया था. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी.
यह भी पढ़ें-

फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की इम्पैक्ट प्लेयर हटाने की मांग, एक गेंदबाज फेंके 5 ओवर; दिए कई सुझाव
