लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ram Mandir Trust Treasurer Govind Dev Giri Maharaj Offers Prayers At Mahakal Remains Silent On Donation Theft – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के षष्ठ दीक्षांत समारोह में भाग लिया, जहां उन्हें ‘महा महोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मुझे ‘महा महोपाध्याय’ की जो उपाधि मिली है, उसे मैं बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में स्वीकार करता हूं। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और भारत निरंतर उन्नति करता रहे। जय श्री महाकाल।” मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत किया।

पढ़ें: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी

कालिदास अकादमी के संकुल सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद मीडिया ने स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज से राम मंदिर ट्रस्ट में कथित दान चोरी के मामले पर सवाल किए। हालांकि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का संकेत दिया और बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। इससे पहले वह सुबह चार्टर्ड विमान से उज्जैन पहुंचे थे।

राज्यपाल ने बांटी उपाधियां, दो हस्तियों का हुआ सम्मान

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। उन्होंने 21 विद्यार्थियों को उपाधियां और 42 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्रदान किए। कुल 1303 पात्र विद्यार्थियों में से 179 ने पंजीयन कराया था, जबकि 63 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज को ‘महा महोपाध्याय’ तथा श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश पांडेय को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम? – China Change 7 Moon Mission South Pole Ice Water Exploration India Chandrayaan 3 Comparison Explainer

रक्षा मंत्रालय की Aso की मौत:तीन माह गर्भवती नाजिया की चार माह पहले हुई थी शादी, शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप – Fir Registered Against Husband And In-laws In Alleged Suicide Case Of Ministry Of Defence Employee In Bharthal

Asha Singh:90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं – Veteran Film And Tv Actress Asha Singh Passes Away After Lung Infection

‘देश में H1n1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं’:स्वाइन फ्लू को लेकर Icmr का बड़ा बयान, 2025 से ही मौजूद है वायरस – Icmr Clarifies No New H1n1 Swine Flu Strain In India Symptoms Vaccine Update

हरिद्वार:कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता’ – Swami Ramdev Reacting To Remarks Of Bjp Leader Kangana Ranaut Statement In Haridwar

‘अरुणाचल की नदियों में तैरना बच्चों का खेल’:किरेन रिजिजू ने राहुल पर कसा तंज, बोले- उनको ट्रेनिंग की जरूरत – Child’s Play For Me, Rahul May Need Training: ‘khiladi’ Rijiju On Swimming In Arunachal Rivers

Leave a Comment