लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajya Sabha By-election:पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना – Ec Announces Bye-election To Three Rajya Sabha Seats In West Bengal, Polling And Counting On 24th July

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई 2026 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।


यह भी पढ़ें- PM Modi Foreign Visit: तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम?

तृणमूल कांग्रेस के किस सांसद ने कब दिया इस्तीफा?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस में बड़ा सियासी उठापटक देखने को मिली है। इसकी शुरुआत विधानसभा से हुई और राज्यसभा से होते हुए लोकसभा तक पहुंची। पार्टी के राज्यसभा सदस्यों की बात करें तो, सबसे पहल 8 जून को पार्टी के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद 10 जून को  सुष्मिता देव ने निजी कारणों से इस्तीफा सौंपा फिर इसके एक दिन बाद 11 जून को राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी पद का त्याग किया था। इनके कार्यकाल की बात करें, तो शुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक का कार्यकाल 18 अगस्त 2029 तक, सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था।

गुजरात के मंझलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह सीट भाजपा के आठ बार के विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद 2 जून को खाली हुई थी। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी, जबकि उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना और पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- Explainer: चार साल बाद ज्यादा अग्निवीरों को रोकना चाहती है सेना, अग्निपथ योजना में बदलाव की जरूरत क्यों?

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया सीटों पर भी उपचुनाव

चुनाव आयोग ने यह अधिसूचना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत जारी की है। आयोग के सचिव बिनोद कुमार ने चुनाव कार्यक्रम को अधिसूचित किया। मंझलपुर उपचुनाव देश में हो रहे तीन विधानसभा उपचुनावों में शामिल है। अन्य दो उपचुनाव बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर होंगे। वडोदरा जिले की मंझलपुर सीट पर भाजपा का मजबूत आधार रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के साथ यह मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Op Sindoor:ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का ठिकाना फिर सक्रिय, आतंक के पनाहगार Pak ने मरम्मत के लिए दिए आठ करोड़ – Destroyed In Op Sindoor, Jem’s Terror Base Operational Again; Pak Govt Gave Rs 8 Cr

Jodhpur:आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, Bjym कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; कई हिरासत में – Jodhpur Ashutosh Ranka Programme Hungama Bjym Workers Police Clash

Ind Vs Sl:पडिक्कल के शतक ने दिलाई पुजारा की याद, 2018/19 के बाद फिर हुआ खास कारनामा; पहले दिन भारत 300/5 – Ind Vs Sl 2nd Test Day 1 Match Highlights Report Analysis India Vs Sri Lanka Scorecard Record

अब मिलेगी सस्ती चीनी:ब्राजील से आने वाली है बड़ी खेप, सरकार की सख्ती से पांच रुपये घटे दाम! – India Sugar Import Brazil Shipment Price Fall Stock Limit 2026

Ratlam:पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा – Two Teachers And A Student On Picnic Died By Drowning At Paradise Valley; Accident Occurred After They Slipped

Explainer:चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम? – China Change 7 Moon Mission South Pole Ice Water Exploration India Chandrayaan 3 Comparison Explainer

Leave a Comment