लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan:’bjp विधायक ने लातों से पीटा… अंगूठा टूटा, आंख से दिखाई नहीं दे रहा’; Aen बैरवा का गंभीर आरोप – Controversy Over Alleged Assault On Bjp Mla Jaideep Bihani Intensifies; Aen Bairwa Levels Serious Allegations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार तीनों अधिकारियों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। इसके बाद मामला और अधिक गरमा गया है। जमानत के फैसले के तुरंत बाद राजस्थान के इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी।

 

कोर्ट परिसर में भावुक दृश्य

आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा, एलएंडटी के मैनेजर शहनवाज हसन और इंजीनियर सोहम परमार को दोपहर 12:30 बजे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एडीएम कोर्ट में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब जगनलाल बैरवा की बेटी अपने पिता के गले लगकर फूट-फूट कर रो पड़ी। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप

जमानत मिलने के तुरंत बाद जगनलाल बैरवा ने जिला परिषद में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विधायक जयदीप बिहाणी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से मारपीट की गई और घटना को उलटने की कोशिश भी की गई।

 

‘थप्पड़ मारे, पाइप से पीटा’

जगनलाल बैरवा के अनुसार, गुरुवार सुबह उन्हें एक्सईएन मोनिंद्रजीत सिंह और एईएन कृष्ण धारीवाल ने एसडी बिहाणी कॉलेज स्थित विधायक सेवा केंद्र में बुलाया था। विधायक के फोन से उन्हें जल्दी पहुंचने के लिए कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वे अपने साथियों के साथ पहुंचे, विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं। बैरवा का कहना है कि विधायक के समर्थकों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-मुक्कों और पाइप से पीटा, जबकि विधायक खुद भी लात मारते रहे।

पढ़ें- जन्मदिन का जश्न बना आखिरी सफर: भीलवाड़ा में ट्रेलर से टकराई ट्रैवलर, बिजनेसमैन की मौत; 12 से ज्यादा दोस्त घायल

 

चोटों का दावा और न्याय की मांग

बैरवा ने आरोप लगाया कि उनकी शर्ट फाड़ दी गई और बाद में नई शर्ट पहनाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि मामला उल्टा न लगे। उन्होंने अपनी आंख, पेट, कमर और बाएं पैर के अंगूठे पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि उन्हें एक आंख से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा और पैर का अंगूठा टूट गया है। उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

इंजीनियरों की चेतावनी, आंदोलन की तैयारी

राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स ने घटना की कड़ी निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने कहा कि अधिकारियों को मीटिंग के नाम पर बुलाकर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया और मोबाइल जब्त कर लिए गए ताकि घटना रिकॉर्ड न हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

सियासी बयानबाजी तेज, भाजपा की चुप्पी

मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के जरिए हमला बोला है। वहीं, भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar News:प्रशांत किशोर के जॉब दांव पर किसे आगे करेगी Bjp? किन भाजपाइयों ने बिहारियों को बिहार में नौकरी दी? – Bjp Party Leader Business In Bihar Engaging Bihari In Job Prashant Kishor Plan In Question Bihar News

एअर इंडिया में नियम तोड़ने वालों पर Ceo सख्त:बोले- कोई देखे या न देखे, सही काम करना ही होगा; क्या चेतावनी दी? – Air India Ceo Campbell Wilson Stern Message To Staff Do Right Thing Even When No One Is Watching

Tunnel Landslide:गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल; नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे, तस्वीरें – Chamoli Tunnel Landslide Half Tunnel Filled With Water And Debris Up To Neck Level Soldiers Rescue Using Drums

चार हत्यारों को फांसी:कोर्ट ने किया सीएम की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र; ददुआ पर कही ये बात – Four Killers Sentenced To Hang: Court Mentions Shriprakash Shukla—hired To Assassinate The Cm

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से, मंडलायुक्त ने परखीं तैयारियां; सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी निर्देश – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins August 17; Divisional Commissioner Reviews Preparations.

Us:कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे? – Who Will Replace Karoline Leavitt? Alina Habba, Scott Jennings Many Others In Race For Trumps Press Secretary

Leave a Comment