लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Day 1 Prediction: मराठी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी ‘राजा शिवाजी’, ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन तय!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Raja Shivaji Box Office Day 1 Prediction: 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो रही है. ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही ये फिल्म चर्चा में है. छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बनी ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर भी सुर्खियों में है. लेकिन क्या बॉक्स ऑफिस इसका जादू चलेगा? फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ ने कब्जा जमा रखा है. साथ में ‘धुरंधर 2’ भी अभी चल रही है. ऐसे में जानते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ फर्स्ट डे कितना कलेक्शन कर सकती है.

ये फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस फिल्म को लेकर माहौल बहुत पॉजिटिव है. इसका असर कलेक्शन पर भी पड़ने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिलने वाली है. कलेक्शन इतना होगा कि मराठी सिनेमा में ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनेगा. 

कितना कमाएगी ‘राजा शिवाजी’?

  • बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ पहले दिन डबल डिजीट में कमाई कर सकती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ का मराठी वर्जन की कमाई सबसे ज्यादा हो सकती है.
  • इस फिल्म जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है और इसकी बदौलत पहले दिन मराठी मार्केट में फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सकती है.
  • ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, मराठी वर्जन को करीब 12 से 14 करोड़ की रेंज में ओपनिंग मिल सकती है.

हिंदी वर्जन की कमाई करीब 2-3 करोड़ हो सकती है. Sacnilk के मुताबिक एडवांस बुकिंग के हिसाब से हिंदी में ‘राजा शिवाजी’ को 1.5 करोड़ से 2 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है.

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट डे 15 करोड़ तक कमा सकती है ‘राजा शिवाजी’

मराठी और हिंदी दोनों का कलेक्शन मिला दें तो इंडिया में ‘राजा शिवाजी’ करीब 14 से 15 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है. फिल्म 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी के दिन रिलीज हो रही है. इसका फायदा भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज, प्रिया कपूर नहीं बेच पाएंगी प्रॉपर्टी

‘राजा शिवाजी’ बनाएगी ये रिकॉर्ड

  • बता दें कि किसी मराठी फिल्म के लिए ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई का मौजूदा रिकॉर्ड फिल्म ‘सैराट’ के नाम है. सैराट ने 2016 में ओपनिंग डे पर 4.2 करोड़ कमाए थे.
  • अब रितेश की ‘राजा शिवाजी’ अगर 14-15 करोड़ ओपनिंग डे पर कमाएगी तो ये मराठी सिनेमा की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ के लिए यूपी-बिहार में मची होड़, मेकर्स को मिल रही है भारी-भरकम रकम

‘राजा शिवाजी’ स्टारकास्ट

‘राजा शिवाजी’ फिल्म में रितेश देशमुख फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार शामिल हैं. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment