लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raja Shivaji BO Day 6: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में छठे दिन आई मंदी, लेकिन बनने वाली है मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित मच अवेटेड ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा के चलते फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और मराठी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट किया. इसका ओपनिंग वीकेंड भी धुआंधार रहा. लेकिन मिले-जुले रिव्यू के चलते  अब वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी जरूर देखी जा रही है लेकिन फिर भी ये अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ रही है.  रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास किया. इसके बाद मंगलवार को भी इसने ठीक कमाई. जिसके बाद ये फिल्म अब 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. साथ ही, अब यह ‘वेद’ के लाइफटाइम कलेक्शन को टक्कर देने की ओर बढ़ रही है

  • इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 4.25 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए थे.
  •  इसके बाद दूसरे दिन इसने 10.55 करोड, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ और पांचवें दिन 4.90 करोड़ की कमाई की थी.
  • इसके बाद फिल्म का भारत में 6 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 48.65 करोड़ रुपये हो गया है.

मराठी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनने वाली है ‘राजा शिवाजी’
48.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ, राजा शिवाजी फिलहाल भारत में अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है. वहीं तीसरी पोजिशन हासिल करने के लिए, इसे वेद (61.2 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 61.2 करोड़ है. ऐसे में राजा शिवाजी 13 करोड़ और कमाते ही वेद को मात दे देगी. इसके बाद, आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण ये बैपन भारी देवा (76.28 करोड़) को भी पीछे छोड़ सकती है.

भारत में अब तक की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्मों की लिस्ट (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक)

  • सैराट – 90 करोड़
  • बैपन भारी देवा – 76.28 करोड़
  • वेद – 61.2 करोड़
  • राजा शिवाजी – 47.6 करोड़ (6 दिन)
  • नटसम्राट – 42 करोड़
  • पवनखिंड – 37.72 करोड़
  • लाई भारी – 37 करोड़
  • कट्यार कलजात घुसाली – 35 करोड़
  • ठाकरे – 31.6 करोड़
  • टाइमपास – 30 करोड़

फिल्म के बारे में
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट, मुंबई फिल्म कंपनी के प्रोडक्शन राजा शिवाजी को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है, और रितेश देशमुख ने निर्देशित, लिखा और प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 1 मई को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब तेजस्वी प्रकाश के पापा को आया था हार्ट अटैक, देसी ब्लिंग में याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

गरीबी में बीता बचपन, पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर

‘बुर्का पहनो, नमाज पढ़ो…’, जब फेरे लेने के बाद शाहरुख खान ने गौरी से कहा था धर्म बदलने की बात! परिवार रह गया था शॉक्ड

200-300 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप और एवरेज ही रहीं ये 7 फिल्में, खाली हो गई थी मेकर्स की जेब

‘7 वैनिटी वैन, 50 लोगों का तामझाम…’, अनीता कंवल का बड़ा आरोप- बॉलीवुड स्टार्स ही लूट लेते हैं फिल्म का पूरा बजट

रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन, हाथ जोड़े जमीन पर बैठ भक्ति में दिखे लीन। Ranveer Singh visit Chamundeshwari Temple in Mysuru Kantara Row

Leave a Comment