लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raja Shivaji BO Day 3:‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस 1 मई को सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रितेश ने न केवल लीड रोल प्ले किया बल्कि इसे निर्देशित भी किया है. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म भव्यता और स्टार पावर का बेहतरीन मिश्रण है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो भी काफी इम्प्रेसिव है.

इन्हीं सब कारणों से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं. हालांकि शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार की छुट्टी का इसे फायदा मिला है. जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला और इसी के साथ इसने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 10.55 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 12 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 33.90 करोड़ रुपये हो गई है.

राजा शिवाजी’ ने तीन दिन में कितना बजट कर लिया वसूल
‘राजा शिवाजी’ ने भारत में रिलीज के तीन दिनों में कुल 33 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है और ये पहले ही मुक्ता बर्वे और नम्रता सांभराव की फिल्म ‘नाच गा घुमा’ (23.55 करोड़) के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. वहीं अब इसने फिल्म क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी ‘मध्यम’ (28 करोड़), टाइमपास (30 करोड़) और ठाकरे (31.6 करोड़ ) और को पछाड़कर भारत में ऑल टाइम टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. सिर्फ तीन दिनों में  यह मराठी भाषा की फिल्मों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  1. सैराट- 80.98 करोड़
  2. बैपन भारी देवा- 76.28 करोड़
  3. वेद- 61.20 करोड़
  4. नटसम्राट- 42 करोड़
  5. पवनखिंड- 37.72 करोड़
  6. लाई भारी- 37 करोड़
  7. कट्यार कलजात घुसाली – 35 करोड़
  8. राजा शिवाजी- 33.90 करोड़ (तीन दिनों का कलेक्शन)
  9. ठाकरे- 31.6 करोड़
  10. टाइमपास- 30 करोड़



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मुझे नहीं पता फादर का मतलब…’, रेखा को कभी नहीं मिला पिता का प्यार, ऐसे थे जैमिनी गणेशन संग रिश्ते

‘नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?’ 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरल

‘भाई’ के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘तुम इस दुनिया से चले गए…’

बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं हुमा कुरैशी, जानें- कब और कहां करेंगी वेडिंग?

‘सुनील, मेरे दोस्त…15 सीजन…’, शाहरुख खान ने 200 विकेट पूरे करने पर नरेन के नाम लिखा खास पोस्ट

‘हमने इतने पैसे उठा लिए थे…’, जब अमिताभ बच्चन की वजह से टीनू आनंद के गले का फांस बन गई थी ‘शहंशाह’

Leave a Comment