लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Railway:अब ट्रेन में मिलेगा फ्लाइट जैसा अनुभव, रेलवे ला रहा है नए सुपर कोच; यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं – Railways Developed Next-generation Amrit Bharat Coaches

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि, रेलवे नए और आधुनिक डिजाइन के कोच तैयार कर रहा है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे सफर का अनुभव बेहतर हो सके। इसके अलावा ट्रेनों में लगे शौचालय को भी अपग्रेड करने की योजना है। इन्हें ज्यादा साफ सुथरा और आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नए कोच में मिलेगी बेहतर सुविधा और आराम के साथ सफर के अनुभव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण्व के अनुसार, रेलवे ने मौजूदा कोचों को अपग्रेड कर एक सैंपल कोच तैयार किया है। इस कोच में नई तकनीक और उन्नत सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिससे यात्रा पहले से अधिक आरामदायक हो सके। इससे खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इन बदलावों का सीधा लाभ मिलेगा। नए कोच बेहतर सुविधा और आराम के साथ सफर के अनुभव को और सहज बनाने में मदद करेंगे।

नए डिज़ाइन के कोच में सीटों को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसके साथ ही कोच के अंदर की लाइटिंग, वेंटिलेशन और साफ सफाई पर खास ध्यान दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं, ताकि आपात स्थिति में बेहतर तरीके से निपटा जा सके। शौचालय में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हें अधिक स्वच्छ, टिकाऊ और उपयोग में आसान बनाया जा रहा है। पानी की बचत और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को साफ-सफाई के मामले में बेहतर अनुभव मिल सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सैंपल कोच के सफल परीक्षण के बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में भी ऐसे कोच लगाए जाएंगे। इससे देशभर में रेल यात्रा की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

रेलवे के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों को खास डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सिर्फ आराम ही नहीं बल्कि आधुनिक और प्रीमियम यात्रा का अनुभव भी मिल सके। कोच के इंटीरियर को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। फर्श पर पीवीसी फ्लोरिंग लगाई गई है, जबकि सीट और बर्थ पर नई रेक्सीन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही फोल्डेबल स्नैक टेबल, खिड़कियों के परदे और अत्याधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इन सभी बदलावों में एक समान रंग संयोजन रखा गया है, जिससे कोच का अंदरूनी हिस्सा आकर्षक नजर आता है। साथ ही इस एकरूपता से यात्रियों को सफर के दौरान सुकूनभरा और बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है।

क्या खास है इन नए कोच में?

रेलवे के अनुसार, इन कोचों के डिजाइन में केवल आकर्षक लुक पर ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और मजबूती पर भी खास ध्यान दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर पहलू को ध्यान में रखकर बदलाव किए गए हैं। कोच में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री उच्च स्तर के HL-3 फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप है। इससे किसी भी आपात स्थिति में आग लगने के खतरे को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा कोचों को इस तरह तैयार किया गया है कि उनका रखरखाव आसान रहे और वे लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। रेलवे का उद्देश्य है कि कम मेंटेनेंस लागत में यात्रियों को बेहतर और निरंतर सेवा मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन में मॉड्यूलर अप्रोच अपनाई गई है। इससे जरूरत पड़ने पर कोच के किसी भी हिस्से को आसानी से बदला या मरम्मत किया जा सकता है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment