लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Punjab Nikay Chunav Result:निकायों में चली ‘झाड़ू’, कांग्रेस सेकेंड; भाजपा ने अबोहर निगम में रचा इतिहास – Pathankot Barnala Mohali Moga Bathinda Fazilka Gurdaspur Kapurthala Municipal Corporation chunav Result 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का झाड़ू चल गया है। आठ निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए हुए 1977 वार्डों के चुनाव में आप ने स्पष्ट बहुमत लिया है। वहीं भाजपा ने अबोहर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में अक्सर सत्तारूढ़ दल पर ही मतदाताओं का भरोसा कायम रहने की प्रथा इस बार भी कायम रही है। सूबे के सयाने मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार बनाकर अपने वार्डों के विकास को रफ्तार देने का काम कर दिया है। 

इस बार पंजाब में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। विरोधियों ने इस बार खेला होने का दावा किया। हालांकि मतपेटियां खुलने के बाद साफ हो गया कि जनादेश आप को मिला है। 

अबोहर में भाजपा का परचम, 50 में से 28 सीटों पर कब्जा

अबोहर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 50 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कर नगर निगम बोर्ड में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा की यह जीत राजनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है।

चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विधायक संदीप जाखड़ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। परिणामों ने साफ कर दिया कि अबोहर क्षेत्र में जाखड़ परिवार का प्रभाव अब भी मजबूत बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों, व्यक्तिगत संपर्क और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 20 सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत सकी। एक सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा। शिरोमणि अकाली दल खाता भी नहीं खोल सकी।

भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर की रणनीति और जाखड़ परिवार की साख के दम पर बढ़त बनाई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 22 July:वृषभ और मीन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 22 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Himachal Rain:कांगड़ा और किन्नौर में दो जगह बादल फटे, 18 मकान मलबे में दबे; प्रदेश में 150 सड़कें बंद – Himachal Weather Today: Devastation In Shahpur; Houses Washed Away Following A Cloudburst In Boh Valley

यूपी में खटारा गाड़ियों पर प्रहार!:1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन स्क्रैप, जानें नई गाड़ी पर कैसे मिलेगी छूट – Up Vehicle Scrapping Policy Transforms Transport Sector As Over 1.95 Lakh Old Vehicles Scrapped

विजय सरकार का पहला आम बजट:तमिलनाडु में पांच अगस्त को बड़े एलान संभव, कृषि बजट अलग से; Tvk से उम्मीदें क्या? – Tvk Government Maiden Agriculture Budget August 6 Targeted Subsidies Farmers

Char Dham Yatra:94 दिन की यात्रा, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार; बद्रीनाथ पहुंचे सर्वाधिक – Char Dham Yatra: Number Of Pilgrims Visiting During The 94-day Journey Crosses 4.5 Million

Explainer:mp में Ucc बिल पास, अवैध संतान जैसे शब्द पर रोक, निकाह-हलाला और लिव-इन रिश्तों पर संहिता में क्या? – Mp Assembly Passes Ucc Bill Nikah Halala Banned, Live-in Couples Must Register Key Provisions Explained

Leave a Comment