लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

UPI Without Internet: UPI ने भारत में डिजिटल पेमेंट का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. अब अगर इंटरनेट न हो, तब भी UPI से पेमेंट करने का रास्ता खुल सकता है. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऐलान किया कि वो एक ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे बिना इंटरनेट के भी दुकानों, फ्लाइट और अंडरग्राउंड मेट्रो में UPI पेमेंट किया जा सकेगा. अगर ये सुविधा शुरू होती है, तो खराब नेटवर्क या इंटरनेट न होने की वजह से पेमेंट फेल होने की समस्या मानो खत्म ही हो जाएगी.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन पर बेस्ड होगा, यानी आपको QR Code स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस अपने NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को मशीन पर टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगा.  सबसे खास बात तो ये है कि इस दौरान न तो आपके फोन में इंटरनेट होना जरूरी होगा और न ही दुकानदार के POS मशीन में.

पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें

2,000 रुपये तक कर सकेंगे पेमेंट
शुरुआत में इससे एक बार में 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा. इसके लिए पहले यूजर को इंटरनेट रहने के दौरान अपने UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे. बाद में उसी बैलेंस से बिना इंटरनेट के भुगतान किया जा सकेगा. सेटिंग्स तो ऐसी भी मिलेगी कि हमेशा UPI PIN डालने की भी जरूरत नहीं होगी. 

फ्लाइट और मेट्रो में सबसे ज्यादा फायदा
आज भी कई बार फ्लाइट के अंदर या अंडरग्राउंड मेट्रो में इंटरनेट नहीं चलता. ऐसे में डिजिटल पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है. NPCI का ये फीचर खासतौर वहीं के लिए ला रहा है, जहां नेटवर्क नहीं होता. यानी आगे चलकर फ्लाइट के दौरान खाना खरीदना हो या मेट्रो स्टेशन पर पेमेंट करना हो, इंटरनेट न होने पर भी UPI से पेमेंट किया जा सकेगा.  इसका इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ ग्राहकों का फोन ही नहीं, बल्कि दुकानदारों के POS टर्मिनल भी नए सिस्टम के लिए सर्टिफाइड होने चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार NPCI जल्द ही ऐसे टर्मिनल्स का सर्टिफिकेशन शुरू कर सकता है. इसके बाद बैंक और UPI ऐप कंपनियां भी अपने ऐप में ये सुविधा जोड़ेंगी. 

176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

कब होगी लॉन्चिंग? 
फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. NPCI की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान भी नहीं किया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तकनीक पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है.  अगर ये सुविधा शुरू होती है, तो UPI पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा. खराब नेटवर्क, एयरप्लेन मोड या ट्रैवल के दौरान भी डिजिटल पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें

यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े

अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

Leave a Comment