लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Probe Into Minister Of State’s Sc Certificate Reaches Decisive Stage – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण-पत्र को लेकर चल रहे विवाद में जांच प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्देश पर सतना जिले के नागौद तहसील क्षेत्र के गांवों में सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से इस मामले से जुड़े तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचना देने के साथ-साथ पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है।

गांवों में सार्वजनिक मुनादी, लोगों से मांगी गई जानकारी

शुक्रवार को नागौद तहसील के ग्राम वसुधा में प्रशासनिक अमले ने डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति की जांच की जानकारी दी। मुनादी के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के पास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की जाति से संबंधित कोई दस्तावेज, अभिलेख या अन्य तथ्य उपलब्ध हों, तो वे उन्हें समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार शनिवार को ग्राम हरदुआ, मझोल और वसुधा में भी इसी प्रकार सार्वजनिक सूचना का प्रसार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- जाति प्रमाण पत्र मामले में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस, 6 जुलाई को छानबीन समिति ने किया तलब

सरकारी कार्यालयों में भी चस्पा किए गए नोटिस

जांच प्रक्रिया के तहत राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा जारी इश्तहार की प्रतियां नागौद तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि जांच से जुड़ी सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और यदि किसी के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो तो वह समिति को उपलब्ध कराई जा सके।

6 जुलाई को मंत्री को देना होगा जवाब

समिति ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी कर 6 जुलाई 2026 को अनुसूचित जाति विकास आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सतना कलेक्टर को नोटिस की विधिवत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ सके।

कांग्रेस नेता की याचिका से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया। याचिका में आरोप लगाया गया कि प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर सतना जिले की आरक्षित रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बाद में मंत्री बनीं, जबकि बागरी समुदाय क्षेत्र में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि प्रतिमा बागरी राजपूत/ठाकुर समुदाय से संबंधित हैं, इसलिए उनका एससी प्रमाण-पत्र वैध नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें- प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, 60 दिन में जांच पूरी करने के आदेश

हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समिति ने शिकायतकर्ता, प्रतिमा बागरी और अन्य संबंधित पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर देते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल पूरा मामला राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के विचाराधीन है। समिति दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, प्रशासनिक अभिलेखों और स्थानीय स्तर से प्राप्त होने वाले साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तय होगी। मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजरें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं।

Photo Title

गांवों में पिटवाई जा रही डुगडुगी।

 

Photo Title

गांवों में पिटवाई जा रही डुगडुगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पैसे देकर जुटाई गई भीड़’:राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ पर मंत्री मोहोल का हमला; कांग्रेस से माफी की मांग क्यों? – Congress Paid People To Join Chhatron Ki Goonj Event Murlidhar Mohol

असम और मेघालय में बनी बात:जोराबात में गाड़ियों की आवाजाही फिर से बहाल, लंबे समय के लिए सुलझेगा विवाद? – Assam Cab Operators Suspend Blockade Meghalaya Vehicles Shillong Violence

Nia:पाकिस्तानी आतंकियों के मददगारों के 10 ठिकानों पर एनआईए की रेड, पनाह-रेकी और सामान पहुंचाने का करते थे काम – Nia Raids 10 Locations In J&k Over Pakistan Terror Network, Ogw Links Under Probe

75 लाख की लूट का मास्टरमाइंड नाबालिग:एक महीने की रेकी, चाकू की नोक पर बनाया बंधक; साजिश सुनकर पुलिस भी हैरान – Police Apprehended Eight Individuals And Find Minor Mastermind In Case Of Rs 75 Lakh Robbery In Ashok Vihar

Bihar News:बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पार्ट्स दुकान में आग से छह माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक गंभीर – Bakhtiyarpur-parts-shop-fire-six-month-old-girl-two-women-dead Patna News

Boi:विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें 1 सितंबर से एयरपोर्ट पर कौन सा झंझट हो जाएगा खत्म – Hassle-free Travel: India Welcomes Boarding Pass Stamping Ends At International Airports Starting September 1

Leave a Comment