लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Post office scheme: 50 रुपये के निवेश पर 35 लाख तक का धाकड़ रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना देगी अमीर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • डाकघर की ग्राम सुरक्षा योजना ग्रामीण बचत का माध्यम.
  • यह सरकारी बीमा पॉलिसी ₹10 हजार से ₹10 लाख कवर.
  • प्रतिदिन ₹50 बचाकर ₹35 लाख तक का फंड बनेगा.

Post Office Scheme: महीने के आखिर में पगार या मेहनताना चाहे कितना ही क्यों न हो, बचत जरूरी है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आए.

हालांकि, महंगाई के इस जमाने में रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम चीजों का खर्च उठाते हुए बचत करना हमेशा मुमकिन नहीं हो पाता. इसी समस्या का ध्यान रखते हुए आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए रोजाना सिर्फ 50 रुपये बचाते हुए 35 लाख तक का बड़ा फंड बना सकते हैं. यहां ‘ग्राम सुरक्षा योजना’ की बात की जा रही है, जिसे खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. 

स्कीम की क्या है खासियत?

डाकघर ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के तहत आने वाली एक सरकारी संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी (Whole Life Insurance) है. इसे आप बीमा और लंबी अवधि की बचत का मेल के तौर पर देख सकते हैं, जिसमें कम निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है.

निवेश की सीमा की बात करें तो, इस स्कीम को इस तरह से बनाया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें. कम से कम बीमा राशि (सम एश्योर्ड) सिर्फ 10000 रुपये तय की गई है, जिससे कम आय वाले परिवारों के लिए भी इसे अपनाना आसान हो जाता है. वहीं, इस प्लान के तहत सब्सक्राइबर ज्यादा से ज्यादा 10 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर चुन सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छी-खासी आर्थिक सुरक्षा और सुविधा मिलती है.

क्या है कैलकुलेशन?

डाकघर ग्राम सुरक्षा योजना में मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से सरकारी बोनस दरों पर निर्भर करता है. डाकघर आपकी चुनी हुई बीमा राशि पर हर साल 1000 रुपये के बदले 60 रुपये का बोनस खुद से जोड़ती है. मान लीजिए कि आपकी उम्र 19 साल है और आपने 60 साल तक प्रीमियम भरने का विकल्प चुना है, तो आपके कुल निवेश की अवधि 41 साल होगी. चूंकि स्कीम के तहत 1000 रुपये के सम एश्योर्ड पर 60 रुपये का बोनस मिलता है, तो आपके 10 लाख पर हर साल मिलने वाला बोनस कुछ प्रकार होगा:-

1 साल का बोनस (1000000÷1000)×60= 60000 रुपये

41 सालों का कुल बोनस- 60000×41= 2,460,000 रुपये (24.60 लाख रुपये)

चूंकि यह एक Whole Life Insurance प्लान है इसलिए इसके मैच्योर होने पर पैसा इस फार्मूले के तहत मिलता है:-

 (Sum Assured) + 41

10,000,00+2,460,000 रुपये= 3,460,000 रुपये यानी कि कुल 34.60 रुपये (लगभग 35 लाख रुपये)

कैसे करें अप्लाई?

अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाए और वहां काउंटर से ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) या ग्राम सुरक्षा योजना के आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगे. इस दौरान अपने पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी रखना न भूलें. एड्रेस प्रूफ के तौर पर बिजली का बिल या राशन कार्ड भी साथ रख सकते हैं. आयु प्रमाण पत्र के तौर पर (चूंकि इसमें आयु सीमा 19 से 55 वर्ष है) 10वीं की मार्कशीट रखें. साथ में दो पासवर्ड साइज फोटो भी कैरी करें.  

फॉर्म भरते व्क्त आप अपनी सुविधानुसार 10,000 से 10 लाख के बीच का सम एश्योर्ड चुन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

RBI ने बदला 57 साल पुराना सिस्टम, छोटे कारोबारियों और किसानों को मिलेगा फायदा, नई गाइडलाइंस जारी 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment