लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओबेन रोर इवो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹99,999:180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स; ओला रोडस्टर X से मुकाबला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘रोर इवो’ लॉन्च कर दी है। ओबेन रोर इवो को कंपनी की लाइनअप में रोर EZ और रोर EZ सिग्मा के बीच रखा गया है। इसमें 180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही मान्य होगी। इसके बाद बाइक की कीमत बढ़कर 1,24,999 रुपए हो जाएगी। स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 777 रुपए से शुरू कर दी गई है। डिजाइन: पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्पोर्टी ओबेन रोर इवो का डिजाइन कंपनी की पिछली बाइक्स से काफी अलग और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ ऊपर की ओर LED DRL स्ट्रिप दी गई है, जो इसे शार्प लुक देती है। बाइक में एग्रेसिव टैंक श्राउड और स्लीक टेल सेक्शन मिलता है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। यह चार कलर्स – न्यूट्रॉन ब्लू, पल्स रेड, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटॉन वाइट में अवेलेबल है। बैटरी और रेंज: 90 मिनट में 80% तक चार्ज परफॉर्मेंस: 3 सेकेंड में 0 से 40 की रफ्तार रोर इवो में 9kW की मोटर दी गई है जो 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ओबेन की किसी बाइक में पहली बार ‘चेन ड्राइव’ सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स: 5-इंच TFT कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी बाइक में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और मैसेज अलर्ट अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें फॉल अलर्ट, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और 2 USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स भी हैं। ओबेन ऐप के जरिए यूजर रिमोट ट्रैकिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और जियो-फेंसिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। कंफर्ट और ब्रेकिंग: 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस बाइक का वजन 140kg है और इसकी सीट की ऊंचाई 780mm है, जो इसे चलाने में आसान बनाती है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 230mm की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी (पानी में चलने की क्षमता) दी गई है। सेफ्टी के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सामान रखने के लिए इसमें टैंक की जगह 4-लीटर और सीट के नीचे 6-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mini Cooper S Convertible JCW Pack Launched in India

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

टाइम 100 में एआई के 10 दिग्गज:टेक्नोलॉजी को इंसानी दिमाग सी ताकत दी; तय कर रहे आप क्या सोचेंगे और आपका ऑफिस कैसे चलेगा

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

इस साल 92 हजार लोगों की जा सकती हैं नौकरियां‎:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी कंपनियों पर एआई में निवेश का‎ दबाव;‎ 98 कंपनियां करेंगी छंटनी‎

इस साल 92 हजार लोगों की जा सकती हैं नौकरियां‎:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी कंपनियों पर एआई में निवेश का‎ दबाव;‎ 98 कंपनियां करेंगी छंटनी‎

Leave a Comment