लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Politics:’विपक्ष के लिए राजनीतिक बोझ बन गए हैं राहुल गांधी’, डीएमके के हमले को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर तंज – Rahul Gandhi A ‘political Liability’, Dmk’s Criticism Shows Allies Have No Faith In Him: Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब न केवल जनता बल्कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों का भी उन पर भरोसा नहीं रहा है। भाजपा ने दावा किया कि डीएमके के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित संपादकीय राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों को उजागर करता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी विपक्षी दलों के लिए ‘राजनीतिक बोझ’ बन गए हैं। उनका कहना था कि डीएमके के मुखपत्र में प्रकाशित लेख में राहुल गांधी पर गठबंधन सहयोगियों को कमजोर करने और विपक्षी एकता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- ‘कोई बेईमानी करे तो क्या फूल बरसाएंगे’: बागी सांसदों को गाली देने पर संजय राउत की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या

‘डीएमके ने राहुल को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताया’

शहजाद पूनावाला ने कहा कि डीएमके ने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों का इस्तेमाल करती है और बाद में उन्हें किनारे कर देती है। भाजपा नेता के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के कई दल राहुल गांधी के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में डीएमके, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), वाम दल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) जैसे दल समय-समय पर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल के नेतृत्व पर उठा सवाल- पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में भी कई सहयोगी दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और उनके नेतृत्व में काम करने को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, जो कांग्रेस के बाद गठबंधन की बड़ी पार्टियों में शामिल है, उसने भी राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर शिकायत की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डीएमके ने इंडिया गठबंधन की हालिया बैठक में हिस्सा नहीं लिया और आम आदमी पार्टी (आप) सहित अन्य सहयोगी दलों को भी राहुल गांधी से शिकायतें हैं।

यह भी पढ़ें- Bengal: फिर सड़क पर उतरीं ममता, फेरीवालों को उनका हक दिलाने के लिए एस्प्लेनेड के वाई-चैनल में निकाला मार्च

हालांकि, कांग्रेस और डीएमके की ओर से भाजपा के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विपक्षी दल आगामी चुनावी रणनीति और इंडिया गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अखिलेश का बड़ा आरोप:बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल, लगातार घट रहे छात्र – Akhilesh’s Big Allegation: Over 26,000 Schools In The State Have Closed In The Last Ten Years

Spider Man Brand New Day Box Office Collection On Day 4 Total Earning On Sunday – Entertainment News: Amar Ujala

Jharkhand:jpsc-jssc विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- Cjp आपके साथ है – Abhijeet Dipke Supports Jpsc Jssc Protesting Students Jharkhand News

Mp:दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती 6 साल के लिए निष्कासित – Mp: Congress Expels Former Mla Rajendra Bharti For Six Years Ahead Of Datia By-election Results.

Cwg 2026:ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त, कुल कितने पदक जीते? देर रात होगा समापन समारोह – Commonwealth Games 2026 Highlights Indian Campaign Ends Total Medal And Closing Ceremony News And Updates

Attack On Pappu Yadav:कौन है सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला सुमित? यूपी से दिल्ली इस काम के लिए आया था – Person Who Threw Slipper At Pappu Yadav Identified Accused Sumit Resident Of Bulandshahr

Leave a Comment