- जैश का आतंकी दूसरी बार पीओके सांसद निर्वाचित।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को विद्रोह के 88 दिन हो चुके हैं और हालत फिलहाल अभी भी पाकिस्तान के काबू में जाते हुए नहीं दिख रहे हैं. न ही किसी भी तरह का समझौता होता हुआ दिख रहा है, बल्कि इसके विपरीत पिछले 24 घंटों से फिर से पीओके में गोलीबारी शुरू हो चुकी है.
शाम के समय रावलाकोट के बलूच इलाके के इंडिया मोड़ पर जब कुछ लोग पहुंचें, तो उनके ऊपर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ. इसी के बाद रावलाकोट का स्थानीय पत्रकार जैसे ही पिछली गोलीबारी वाली जगह से कुछ देर पहुंचा, तो उन्हें डराने के लिए ऊपर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी शुरू कर दी.
कहां-कितनी सीटों पर चुनाव में हुई जीत
रावलाकोट के अलावा, मुजफ्फराबाद में भी पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से स्ट्रेट फायरिंग की तस्वीरें सामने आई है. पीओके में 5 जून से अब तक 133 लोग पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में मारे जा चुके हैं. पीओके में इस बार प्रदर्शन के बीच जैसे तैसे 45 में से 38 सीटों पर 40% प्रतिशत से भी कम वोटिंग और धांधली के साथ चुनाव करवाए गए. पीएमएल (एन) को 25 सीट जीतवाकर सरकार बनावा दी गई. इसमें 3 महिला आरक्षित सीट, 1 तकनीकी विशेषज्ञ, 1 उलेमा और 1 प्रवासी सीट पर भी पीएलएमएल (एन) को जीता दिया गया, लेकिन 88 दिन से चल रहे विद्रोह की वजह से पुंछ जिले और सुधनौती जिले की 7 सीटों पर आज तक चुनाव नहीं हो पाया.
इफ्तिखार गिलानी बना पीओके का प्रधानमंत्री
पुंछ और सुधनोति की 7 सीटों पर अनिश्चित समय तक मतदान टाल कर पीओके में पीएमएल (एन) का प्रधानमंत्री इफ्तिखार गिलानी को बना दिया गया, जो 28 अगस्त से पीओके की सत्ता संभाल चुका है. इसके अलावा, पीओके में उलेमा आरक्षित सीट पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सिंध में प्रमुख अब्दुल्ला सईद शाह उर्फ पीर मजहर अली शाह को भी पीएमएल (एन) ने जीताकर पीओके का सांसद बना दिया गया है.
ये दूसरी बार है जब आतंकी अब्दुल्लाह सईद शाह उर्फ पीर मजहर अली शाह पीओके की संसद में पहुंचा है. इससे पहले इमरान खान की पीटीआई ने भी 2019 में लागू हुए नेशनल एक्शन प्लान से नाराज जिहादी मौलानाओं को शांत करवाने और अपनी तरफ खींचने के लिए 2021 में जमात-ए-उलेमा इस्लाम (JuF) के उम्मीदवार के तौर पर आतंकी अब्दुल्लाह सईद शाह उर्फ पीर मजहर अली शाह को पीओके की संसद में भेजा था और बाद में पीपीपी की सरकार ने इसे मंत्री बनाया था.
अब उसी क्रम को आगे रखते हुए नवाज शरीफ-शहबाज शरीफ की पीएमएल (एन) ने एक बार फिर दूसरी बार अब्दुल्लाह सईद शाह उर्फ पीर मजहर अली शाह को पीओके का सांसद बनाया है.
यह भी पढ़ेंः भारत की कंपनी से सौदा करना एस्टोनिया के रक्षा मंत्री को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा


