लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi Live:देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज रात 8:30 बजे शुरू होगा संबोधन; इन मुद्दों पर बोल सकते हैं – Pm Modi Address To Nation Live Women Reservation Bill Delimitation Bill 2026 State Elections News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:03 PM, 18-Apr-2026

महिला आरक्षण बिल गिरने पर योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

लखनऊ में महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान संशोधन विधेयक के गिरने को देश की महिलाओं के साथ “विश्वासघात” बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके रवैये में महिला विरोधी मानसिकता साफ दिखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस बिल को पास होने से रोका। मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने वाला यह विधेयक महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा था। इसके बावजूद इसे रोकना महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम जारी रखेगी और देश की महिलाएं इस अन्याय का जवाब जरूर देंगी।

 

05:58 PM, 18-Apr-2026

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले कांग्रेस का हमला, माफी की मांग तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधित करने से पहले कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद मैथर ने कहा कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को परिसीमन प्रक्रिया छिपाने के लिए एक औजार की तरह इस्तेमाल किया गया। जेबी मैथर ने कहा कि विपक्ष के हस्तक्षेप के कारण यह प्रयास विफल हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह अपने संबोधन में हार स्वीकार करें और स्पष्ट करें कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2029 तक संसद की 543 सीटों में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संबोधन नोटबंदी या महामारी जैसे फैसलों की तरह अचानक न हो, बल्कि स्पष्ट और जवाबदेह हो।

 

04:28 PM, 18-Apr-2026

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर यू-टर्न का आरोप

नई दिल्ली में महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इस मुद्दे पर उसका रुख हमेशा साफ और एक जैसा रहा है, जबकि भाजपा सरकार लगातार अपना रुख बदलती रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2023 से ही तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है।

रमेश ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार ने इस मुद्दे पर सभी दलों की बैठक क्यों नहीं बुलाई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने केवल मौखिक बातें रखीं, लेकिन लिखित प्रस्ताव सामने नहीं आया। लोकसभा में हाल ही में संविधान संशोधन विधेयक जरूरी बहुमत नहीं जुटा सका। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर खतरनाक बदलाव की कोशिश नाकाम हुई है।

 

03:31 PM, 18-Apr-2026

महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी बहस

हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल को आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं किया जा सका। इस मुद्दे पर सियासत तेज है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को रोकने की कोशिश की, जबकि विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की महिलाओं को लंबे समय से उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है और अब भी राजनीतिक कारणों से उनके अधिकारों को रोका जा रहा है।

03:05 PM, 18-Apr-2026

PM Modi Live: देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज रात 8:30 बजे शुरू होगा संबोधन; इन मुद्दों पर बोल सकते हैं

PM Modi Address to Nation live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे। पीएम अपने संबोधन में महिला आरक्षण मुद्दे पर बात रख सकते है। यहां पढ़ें पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से जुड़े अपडेट्स…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिग बॉस 20:’मुझे घर से बस 20-25 हजार ही…’, रीति तिवारी का छलका दर्द, नेपो किड के आरोपों पर की खुलकर बात – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Dad Manoj Tiwari Gave Rs 25 Thousands Monthly Allowance

यूपी:दोस्तों की जोड़ी को तोड़ गई ट्रैक्टर की टक्कर, गजेंद्र-प्रवीन की मौत; घर में बिलखते रहे बच्चे और परिवार – Two Friends On A Motorcycle Killed One Injured After Being Hit By Tractor In Hapur

द बोनस मार्केट अपडेट:आईटी शेयरों के दबाव में बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, निफ्टी 85 और सेंसेक्स 330 अंक गिरा – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

दिल्ली एसआईआर:30 लाख नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- प्रक्रिया में और सुरक्षा चाहिए क्या? – Delhi Sir: Supreme Court Asks Ec To Adopt Additional Safeguards Over Voter Notices

‘अच्छे डॉक्टर से इलाज कराइए..’:ओमप्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव का तंज, बोले- पूछेंगे तो बता देंगे; देखें वीडियो – Shivpal Yadav Takes A Dig Says Omprakash Rajbhar Has Lost His Mind

‘पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे’:एमपीएससी के पदों में होने वाला है बंपर इजाफा, फडणवीस ने बताई सरकार की तैयारी – Maharashtra Mpsc Posts To Rise, Fadnavis Open To Restoring Objective Exam Pattern

Leave a Comment