सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों से जारी अनशन को समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे डॉक्टरों की सलाह मानने और जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुधारने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा ‘मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
यह भी पढ़ेंChennai Super Kings vs Punjab Kings Live Score: Chennai Super Kings score after 13 overs is 125/3मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।@Wangchuk66 @GitanjaliAngmo
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
मेदांता अस्पताल में मंत्रियों की मौजूदगी में टूटा अनशन
28 जून से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता, डॉक्टर और वांगचुक के परिजन मौजूद थे। मंत्रियों ने वांगचुक को एक कप से घूंट पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ते वक्त वांगचुक ने दोनों मंत्रियों का हाथ थामकर कहा कि वे अनशन खत्म करके बहुत आभारी और खुश हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि की ओर मुड़कर कहा कि वे हमेशा उनके साथ रही हैं और वे धन्यवाद देने के बजाय अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
सरकार ने दीं तीन प्रमुख गारंटी
अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की ओर से मिले आश्वासनों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई 2026 के ‘संसद मार्च’ में शामिल युवाओं पर पुलिस केस दर्ज न करने को लेकर सरकार सकारात्मक है। इसके अलावा संसद में पेपर लीक का स्थायी समाधान निकालने और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, सरकार हाल ही में नीट (NEET) पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ितों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी का रुख और पीएम मोदी का एलान
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर राहत जताई और उनके साहस का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर उनकी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों के लिए अत्यंत दर्दनाक मुद्दा है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई कड़े कदम उठाए गए हैं और दोषियों को जेल भेजा गया है। पीएम ने कहा कि छात्रों का साल खराब न हो, इसके लिए तुरंत परीक्षाएं कराना और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करना जरूरी था। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कैबिनेट में चर्चा के बाद फास्ट-ट्रैक कोर्ट से जुड़ा बिल तैयार किया जाएगा और संसद के दूसरे हफ्ते में सोमवार से इसे पास कराने की कोशिश की जाएगी।


