लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Plane Crash:अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 की मौत; स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री – Aircraft Crashed In Us State Of Missouri 12 Passengers Were Reported Killed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है।

मिसौरी हाईवे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि विमान स्काइडाइविंग के लिए लोगों को ऊपर ले जा रहा था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। इविंग ने कहा कि दुर्घटना के कुछ ही समय बाद राहत एवं बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन उन्होंने घटनास्थल को “बेहद भयावह” बताया।

हवाई अड्डे के पास हुई दुर्घटना

उन्होंने कहा, “विमान हवाई अड्डे से सटे एक खेत में गिरा था, लेकिन एहतियात के तौर पर सड़क को भी बंद किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेगा। दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस 750एक्सएल मॉडल का था। यह एकल इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग स्काइडाइविंग के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई, हवाई सर्वेक्षण और मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ानों में भी किया जाता है।

यह विमान एक बार में 17 स्काइडाइवर्स को ले जाने में सक्षम है और छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है तथा उतर सकता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। इविंग ने बताया कि यह छोटा हवाई अड्डा करीब 30 विमानों को सेवा देता है। इनमें सभी निजी स्वामित्व वाले विमान हैं, जिनमें फसल छिड़काव करने वाली कंपनियों और स्काइडाइविंग संचालकों के विमान भी शामिल हैं।

मृतकों के बारे में सामने नहीं आ पाई अब तक कोई जानकारी


उन्होंने कहा कि बटलर शहर की आबादी लगभग 4,300 है, जबकि बेट्स काउंटी में करीब 17,000 लोग रहते हैं। फिलहाल मृतकों की उम्र और उनके गृह नगरों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग कंपनियां आमतौर पर साल में आठ से नौ महीने तक संचालन करती हैं। सीजन प्रायः मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है।

स्काइडाइव कैनसस सिटी में फोन उठाने वाले एक व्यक्ति ने एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता से इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तमिलनाडु:नवोदय विद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से कहा- अपना नजरिया बदलें; हिंदी भाषा पर क्या है विवाद? – Tamil Nadu Navodaya Vidyalaya Row Supreme Court Asks State To Change Mindset What Is Hindi Language Dispute

जयपुर:भाजपा की पार्षद अर्चना ने कांग्रेस के समर्थन से भरा चेयरमैन पद का पर्चा, परिजन बोले- पुलिस जबरन ले गई – Where Did He Go Immediately After Filing His Nomination Papers As A Congress Candidate

Ind Vs Afg 3rd T20 Live Score:अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, क्या वैभव को मिलेगा मौका? – Ind Vs Afg T20 Live Score: India Vs Afghanistan 3rd T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates In Hindi

आईसीसी:जिम्बाब्वे के टावेंगवा मुखुहलानी बने नए उपाध्यक्ष,  इमरान ख्वाजा की ली जगह; अध्यक्ष जय शाह ने दी बधाई – Zimbabwe’s Tavengwa Mukuhlani Named As The New Deputy Chairperson Of Icc Succeeds Imran Khwaja

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे:कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स – Tata Motors To Hike Commercial Vehicle Prices By Up To 1 Per Cent From October 1 2026

क्यों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, विश्व मौसम एट्रिब्यूशन ने दी चेतावनी – Nepal Floods Climate Change Played Role In Disaster, Study Finds

Leave a Comment