खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

EPFO Interest 2025-26: पीएफ खाताधारकों को हर महीने मिलने वाली सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। फिर इस जमा राशि पर ईपीएफओ द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है।
इस बार वर्ष 2025-26 के लिए सरकार द्वारा ब्याज तय किया जा चुका है जिसके बाद हर कोई इस इंतजार में है कि आखिर पीएफ का ब्याज कब तक उनके पीएफ खाते में आएगा? चलिए जानते हैं आपको कब से ब्याज मिल सकता है…

2 of 5
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे?
– फोटो : Adobe Stock
कब से मिलने लगेगा ब्याज?
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 03 जुलाई 2026 से पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आ सकते हैं
- आज से अगले 15 दिनों में पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में ब्याज की राशि डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी

3 of 5
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे?
– फोटो : Adobe Stock
कितना ब्याज मिलेगा?
- सरकार की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला हुआ है
- ब्याज की गणना हर महीने के अंत में आपके कुल पीएफ बैलेंस के आधार पर की जाती है
- फिर इसे एक बार में हर पीएफ खाताधारकों के पीएफ खातों में डाला जाता है

4 of 5
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे?
– फोटो : Adobe Stock
आपके खाते में आए PF के ब्याज के पैसे या नहीं?
पहला स्टेप
- अगर आपको चेक करना है कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं, तो आप ये घर बैठे चेक कर सकते हैं
- इसके लिए पहले पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर आपको लॉगिन करना होता है
- यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन कर लें

5 of 5
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे?
– फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब आपके सामने पीएफ पासबुक का होम पेज आ जाएगा
- यहां पर आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
- अपनी लेटेस्ट कंपनी की मेंबर आईडी चुननी है
- फिर आप अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं
- इसके बाद यहां पर पीएफ के ब्याज के कितने पैसे आए हैं या नहीं आए हैं, ये आप चेक कर सकते हैं

