लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol Saving: WFH से 30000 लीटर पेट्रोल बचाएगी ये दिग्गज कंपनी, कर दिया ऐलान, काम के साथ होगी बचत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Work From Home: शादी.कॉम (Shaadi.com) के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल को कौन नहीं जानता होगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुपम मित्तल जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जहां, हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर खास अपील की थी. जिसके बाद से उन्होंने ने भी अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में एक दिन घर से काम करने की बड़ी घोषणा की है. 

ईंधन की बचत और राष्ट्र निर्माण

इसके अलावा अनुपम मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस फैसले को शेयर करते हुए यह बताया कि कंपनी में अब हर बुधवार को ‘वर्क फ्रॉम होम’ रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने एक गणितीय अनुमान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उनके लगभग 500 कर्मचारियों के एक दिन घर से काम करने से साल भर में करीब 30 हजार लीटर पेट्रोल की बचत होगी. 

Work From Home: UP में वर्क फ्रॉम होम, CM योगी ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए हफ्ते में 2 दिन WFH देने को कहा

इतना ही नहीं, अनुपम मित्तल ने अपनी पोस्ट में यह लिखा कि  “कभी सोचा नहीं था, लेकिन 500 कर्मचारियों के लिए 1 दिन का रिमोट वर्क मतलब साल में 30 हजार लीटर पेट्रोल की एक बड़ी बचत कर सकेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि अब बुधवार को वर्क फ्रॉम होम होगा. तो वहीं,  उन्होंने इसे एक “छोटा कदम लेकिन सच्ची मंशा” वाला फैसला भी बताया है. जहां, उनके मुताबिक राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा बड़े बलिदानों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सड़क पर वाहनों की संख्या कम करके भी इसकी बेहतरीन शुरुआत की जा सकती है. 

2 हजार से ज्यादा अब नहीं भरा पाएंगे पेट्रोल, संकट के बीच इस राज्य में शुरू राशनिंग; जानें नया नियम

सोशल मीडिया पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं

जैसे ही अनुपम मित्तल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट को शेयर किया वैसे ही कई लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिल रही है. जहां, लाखों लोग उनके इस पोस्ट को जमकर पसंद कर रहे हैं. तो वहीं, कई अन्य यूजर्स ने उनके इस फैसले को पर्यावरण के हित में बताते हुए जमकर सराहना भी की है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment