लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में चौथा झटका! बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, दिल्ली में 100 रुपये के पार पहुंचा भाव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर वृद्धि हुई.
  • पिछले 10 दिनों में चौथी बार बढ़ी ईंधन की कीमतें.
  • राजधानी सहित मुंबई, नोएडा, भोपाल में भी बढ़े दाम.
  • देशभर के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट.

Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है. 25 मई, 2026 सुबह 6 बजे से  दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़कर 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है.

सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है. 15 मई को करीब 3 रुपए, फिर 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर करीब 90 पैसे और अब 25 मई को एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है. कुल मिलाकर  पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और  डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

दिल्ली में कितनी बढ़ी कीमत?

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पहले जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था, वह अब आज से 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा. यानी कि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसी तरह से पहले पेट्रोल की कीमत  99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो आज 25 मई को बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

राजधानी में सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं.  XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था, वह 25 मई को 109.24 रुपये हो गया. XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई.

मुंबई में भी बढ़े दाम

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के रेट 108.45 के मुकाबले कुछ ज्यादा है. यहां पेट्रोल की अब तक सबसे कम कीमत 6 मई को 103 रुपये प्रति लीटर थी. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

  • नोएडा में डीजल की कीमत 95.56 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 110.68 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 101.17 रुपये प्रति लीटर है.
  • भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है. 
  • गांधीनगर में डीजल की कीमत 98.13, पेट्रोल की कीमत 102.01, XP95 की कीमत 110.57  और XG की कीमत 103.37 रुपये प्रति लीटर है. 
  • गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर है.
  • जयपुर में आज कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 121.97 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है.
  • बिहार की राजधानी पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:

कहीं ₹ 300, तो कहीं ₹190 बढ़ी कीमत, दुनिया में पेट्रोल-डीजल के लिए त्राहिमाम; अकेले भारत में स्थिति काबू में 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment