लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Peddi BO Day 14: दो हफ्ते बाद भी अपना बजट वसूल नहीं पाई राम चरण की ‘पेद्दी’ , 14वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म का प्रीमियर 3 जून को हुआ था. वहीं 4 जून को रिलीज़ होने के बाद इसकी ओपनिंग वीकेंड तक कलेक्शन अच्छा रहा. उसके बाद से ये उतार-चढ़ाव से गुजरी है. वहीं जाह्नवी के किरदार को दिखाए जाने के तरीके को लेकर हुए विवाद के बावजूद फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

2 हफ्तों में ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘पेद्दी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं. राम चरण की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी. इसने अब तक यूं तो ठीक परफॉर्म किया है लेकिन ये धमाकेदार कमाई नहीं कर पाई है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही ये सिंगल डिजिट में सिमट गई थी. दूसरे वीकेंड पर इतने थोड़ी तेजी भी दिखाई लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में हर दिन मंदी देखी गई.

  • वहीं अब ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने दूसरे बुधवार को यानी 14वें दिन भारत में 2.45 करोड़ (नेट) कमाए हैं.
  • जिससे इसका घरेलू कुल कलेक्शन 226 करोड़ हो गया.
  • वहीं इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 193.55 करोड़ कमाए थे.

ये भी पढ़ें:-जून बॉक्स ऑफिस: महज 15 दिनों में पिटीं 5 बॉलीवुड फिल्में, साउथ और मराठी सिनेमा ने फिर उड़ाया गर्दा

‘पेद्दी’ 200 करोड़ कमाने के बाद भी हो जाएगी फ्लॉप? 
‘पेद्दी’ 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्म बन गई है, जिसने ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’, ‘द राजा साब’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फ़िल्म भी है, दरअसल तमिल फ़िल्म ‘करुप्पु’ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि 350 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म दो हफ्ते पूरे करने के बाद भी अपना बजट वसूल नहीं कर पाई है. इसे अपनी लागत वसूलने के लिए 124 करोड़ और कमाने होंगे. लेकिन फिल्म की घटती रफ्तार इसे 200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद भी हिट का टैग नहीं दिला पाएगी. क्योंकि इसके लिए अब 120 करोड़ से ज्यादा कमाई करना पॉसिबल ही नहीं है. ऐसे में राम चरण की ‘पेद्दी’ भी फ्लॉप हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘कपड़े उतारो.. साथ में सोना पड़ेगा,’ जब इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से काम के बदले की गई गंदी डिमांड

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment