लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Parliament News Live Updates:संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित – Parliament Live Updates Discussion On Exam Reforms In Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Bills In Sansad News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:23 AM, 28-Jul-2026

विपक्ष के हंगामे के बीच पेश हुआ था परीक्षा संशोधन विधेयक

सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

यह विधेयक पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है। वहीं, विपक्ष 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

08:22 AM, 28-Jul-2026

राज्यसभा में MSME संशोधन विधेयक होगा पेश

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार का दिन विधायी कार्यवाही के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एमएसएमई विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य एमएसएमई विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन करना है।

उच्च सदन में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी आगे की चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को पारित कराने का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर और हर्ष मल्होत्रा विभिन्न दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट और समिति की सिफारिशों के क्रियान्वयन पर मंत्रियों के बयान भी कार्यसूची का हिस्सा होंगे।

08:00 AM, 28-Jul-2026

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान हुए छात्र प्रदर्शन पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने नोटिस में कहा कि निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल की घटना पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उनके अनुसार, इस घटना में 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

06:55 AM, 28-Jul-2026

संसद में विधेयक पर चर्चा पर टिकीं देश की नजरें

आज संसद में होने वाली चर्चा पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 36 दिनों के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब सरकार ने सुधारों के कई उपाय किए हैं। नंदन निलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाया गया है। सरकार का कहना है कि पेपर लीक रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। 20 जुलाई को पुलिस और छात्रों के टकराव के बाद  खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनकारियों से इंस्टाग्राम वीडियो के जरिये संवाद किया था। उन्होंने युवाओं को फ्रेंड्स कहकर संबोधित किया और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी चिताओं से वाकिफ और संवेदनशील है।

06:30 AM, 28-Jul-2026

छात्रों पर पुलिस के बल प्रयोग पर दोनों सदनों में हंगामा  

एक दिन पहले सोमवार को संसद सत्र हंगामेदार रहा। विपक्ष ने दोनों सदनों में छात्रों पर पुलिसिया बल प्रयोग का मुद्दा उठाया और सभी काम बंद कर पहले चर्चा की मांग की। लोकसभा में कांग्रेस ने पीएम की माफी और केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

06:05 AM, 28-Jul-2026

एनडीए से बांसुरी व सायोनी जैसे युवा चेहरे तो विपक्ष से राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

आज विधेयक पर चर्चा के लिए दोनों पक्षों ने जोरदार तैयारी की है। एनडीए की ओर से बांसुरी स्वराज, सायोनी घोष जैसे युवा चेहरों को विपक्ष पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं, विपक्ष की ओर से खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार पर हमले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सपा की ओर से अखिलेश यादव, तृणमूल से महुआ मोइत्रा चर्चा में हिस्सा लेंगे। 

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक कर चर्चा की स्वीकृति नहीं मिलने तक हंगामा जारी रखने की रणनीति तैयार की थी। हालांकि बाद में बिरला के प्रयास से यह गतिरोध टूट गया।

05:30 AM, 28-Jul-2026

Parliament News LIVE Updates: संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित

सरकार और विपक्ष के बीच संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दोनों पक्ष मंगलवार को लोक परीक्षा अनुसूचित साधन निवारण संशोधन विधेयक पर चर्चा पर सहमत हो गए। चर्चा के बाद मतदान होगा। इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में विधेयक पेश किया। विपक्ष ने विधेयक पेश करने के लिए तय एक घंटे में 92 संशोधन प्रस्ताव दिए, मगर चर्चा के लिए राजी नहीं हुआ। दिन भर कार्यवाही ठप रहने के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि बिना बहस के सरकार विधेयक को पारित करा देगी। तब अध्यक्ष ओम बिरला ने मोर्चा संभालते हुए सभी दलों के नेताओं से बात कर बीच का रास्ता निकाला।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान में दिखा महिलाओं का साहस:बिना हिजाब 10 किमी दौड़ीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – Iranian Women Run 10 Kilometer Race Without Hijab In Tehran

‘ट्रंप की नीति गलत’:क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार – Cuba Opposes Us Tariff Policy Envoy Juan Carlos Marsán Aguilera Friendship With India Intact

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:मुर्शिदाबाद में पुलिस की सख्ती, हथियारों के साथ एजेयूपी सचिव गिरफ्तार; मामला क्या? – West Bengal Bypolls Murshidabad ajup Secretary candidates arrested Ahead Of Elections On 6th October

टाटा संस विवाद में नया पेच:5,000 करोड़ वाले ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से किया किनारा, विवाद क्यों? – Tata Sons Dispute Mehli Mistry Tedt Legal Costs

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक:रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा – Saudi Arabia Riyadh Houthi Ballistic Missile Attack

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार:अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू – Surendra Koli Last Rites Performed, All Eyes Now On The Post-mortem Report

Leave a Comment