लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan On Iran War | Pakistan On Iran War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत करवाने की उसकी कोशिशों में रुकावट आ गई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदराबी ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं, जिनका किसी आधिकारिक जानकारी से कोई संबंध नहीं है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक ताहिर अंदराबी ने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी सरकारी सूत्र के हवाले से दी गई जानकारी गलत है. उनके मुताबिक, यह विवाद विदेश मंत्रालय में हुई एक बंद बैठक की जानकारी को गलत समझने की वजह से पैदा हुआ है. अंदराबी ने मीडिया से अपील की कि बिना पुष्टि के खबरें न चलाएं और सिर्फ आधिकारिक बयानों पर भरोसा करें, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है.

पाकिस्तान ने रिपोर्ट्स को किया खारिज

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच संदेश पहुंचाने का काम किया, लेकिन ईरान की तरफ से साफ जवाब नहीं मिलने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि ईरान ने इस्लामाबाद में किसी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया है. इन रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान और चीन दोनों ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन अब तक ईरान ने कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है. हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि उसकी कोशिशें अभी भी जारी हैं और वह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के संपर्क में बना हुआ है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर मंडराया खतरा

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग शुरू हुई थी, जिसमें ईरान के शीर्ष नेता अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की और संघर्ष बढ़ता गया. इस जंग का असर खाड़ी क्षेत्र तक फैल गया है और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, अब क्या करेगा ईरान?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका-ईरान में फिर बातचीत के लिए बेताब पाकिस्तान, मुनीर लगा रहे एड़ी चोटी का जोर, आखिर क्यों

अमेरिका-ईरान के बीच 80% तक बन गई थी बात, फिर ऐसा क्या हुआ गुस्से से तमतमाए अराघची? पाकिस्तान में पीस टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी

‘मुझे ट्रंप से डर नहीं…’, पोप लियो का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार, कहा- युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे

होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या अमेरिका बीजिंग से लड़ेंगा युद्ध, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?

महायुद्ध का आगाज! होर्मुज पर ट्रंप के नाकाबंद की घड़ी पास, नेतन्याहू बोले- किसी भी वक्त खत्म हो सकता है सीजफायर

किसके लिए खुला है होर्मुज, किसके लिए बंद और भारत कहां खड़ा? जानिए स्ट्रेट की मौजूदा तस्वीर

Leave a Comment