लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pak में तेल की किल्लत:पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द, कर डाली भारत की तारीफ; बोले- पड़ोसी बहुत आगे, हम पीछे – Pakistan Oil Crisis Musadik Malik Strategic Oil Reserve Imf Energy Security Crude Shortage

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईधन पर मंडराए संकट को लेकर पाकिस्तान ने पहली बार भारत की खूबियां स्वीकार की हैं। पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने मौजूदा वैश्विक तेल संकट के प्रति गंभीर संवेदनशीलता को स्वीकार करते हुए कहा है कि उसके पास भारत की तरह रणनीतिक तेल भंडार नहीं हैं, जिनकी मदद से नई दिल्ली ईरान युद्ध के दुष्प्रभाव के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का प्रभाव को कम कर पाई है।

मलिक ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद के पास सिर्फ कुछ दिनों का ही कच्चा तेल भंडार है, जो भारत के अनुमानित 60-70 दिनों के संयुक्त रणनीतिक और वाणिज्यिक भंडार की तुलना में भारी ऊर्जा सुरक्षा घाटे को दर्शाता है। यह स्वीकारोक्ति तेल के दामों में 126 डॉलर प्रति बैरल के उछाल के बाद आई है, जो 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजरानी अभी भी बाधित है। इसका खामियाजा तुलनात्मक रूप से पाकिस्तान को भारत के बजाय काफी अधिक हो रहा है।

मामूली राहत के लिए भी करनी पड़ी गुप्त वार्ता

पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री ने खुलासा किया कि उपभोक्ताओं को मामूली राहत दिलाने के लिए इस्लामाबाद को आईएमएफ जैसे दाता निकायों के साथ गुप्त वार्ता करनी पड़ी। दाता एजेंसियों के साथ हुए बजट समझौते के तहत, पाकिस्तान को राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए इंधन पर भारी कर लगाना अनिवार्य है। डीजल दाम भी 3-4 गुना बढ़ने से पूरा बोझ पेट्रोल पर डालना पड़ा। मोटरसाइकल चालकों की सब्सिडी भी देनी पड़ी। इससे काफी नुकसान हुआ।

ऊर्जा संकट से देश में व्यापक नागरिक अशांति

उर्जा संकट ने पूरे पाकिस्तान में व्यापक नागरिक अशांति को जन्म दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में 80 पाकिस्तानी रुपये की कमी करके इसे 378 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर करने के बावजूद इससे पहले 42.7% की मूल्य वृद्धि ने लागत को 321.17 रुपये से बढ़ाकर 458.41 पाकिस्तानी रुपये कर दिया। इससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और ईंधन की कमी हो गई।

भारत बहुत आगे… हमारे पास एक दिन का भी तेल नहीं

पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने स्पष्ट कहा, हम भारत की तरह बहुत आगे नहीं हैं। वह बहुत आगे हैं, उसके पास 60-70 दिनों का तेल. भंडार है, जिसे वह सिर्फ एक हस्ताक्षर से जारी कर सकता है। मंत्री ने आगे बताया कि पाकिस्तान के पास एक दिन के लिए भी पेट्रोल भंडार नहीं है, जिससे देश का ऊर्जा ढांचा बाहरी व्यवधानों के सामने पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है। उन्होंने भारत की आर्थिक मजबूती का श्रेय उसकी बेहतर विदेशी मुद्रा स्थिति और रणनीतिक योजना को दिया। कहा-भारत के पास न केवल 600 अरब डॉलर का भंडार है, बल्कि वे रणनीतिक भंडार भी बनाए रखते हैं। इससे उन्हें इस संकट से निपटने में मदद मिलती है।

भारत नहीं आईएमएफ का हिस्सा

मलिक ने अपने नकदी संकट से निपटने के लिए आईएमएफ के आगे हाथ फैलाने के दुष्परिणामों पर इशारा करते हुए कहा, भारत आईएमएफ कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं, और तेल की कीमतों में वृद्धि के दौरान उसने कराधान कम करके खुद को सुरक्षित रखा। उनके पास पर्याप्त वित्तीय गुंजाइश है। भारत को वित्तीय आजादी है, वहीं पाकिस्तान आईएमएफ के बंधन में जकड़ा हुआ है।

समा टीवी को एक इंटरव्यू में मलिक ने कहा, हमारे पास रणनीतिक तेल भंडार नहीं, सिर्फ वाणिज्यिक भंडार हैं। हमारे पास 5-7 दिनों का ही कच्चा तेल है। तेल कंपनियों के पास मौजूद परिष्कृत उत्पाद सिर्फ 20-21 दिन ही चल सकते हैं। यानी हालात और बिगड़े तो पाकिस्तान टूट जाएगा

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Bonus Market Update:वैश्विक तनाव कम, तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार; Rbi एमपीसी के फैसले का इंतजार – Bonus Market Update: Global Tensions Ease, Indian Stock Market Opens With Gains; All Eyes On Rbi Mpc Decision

Lpl:लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने – Former India Fast Bowler Zaheer Khan Became The Co-owner Of Jaffna Kings In The Lanka Premier League

Minister Govind Singh Accused Of Concealing Information About Assets Worth ₹100 Crore. – Jabalpur News

Pradeep Rawat:हिंदी फिल्मों से क्या थी प्रदीप रावत की शिकायत? ‘लगान’ के लिए आमिर ने खुद किया था फोन – Pradeep Rawat Died Actor Known Unknown Facts About Life And Career

Trump Golf Course:us में राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश! ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर शख्स गिरफ्तार, पुलिस क्या बोली? – Suspect Monitoring Security At Trump Golf Course, Man Arrested With Firearm And Ammunition

Kajol:नेगेटिव रोल के लिए यह अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला; इस डायरेक्टर के लिए लकी चार्म; पढ़ें काजोल के किस्से – Kajol 52nd Birthday Interesting Facts Career Movies Family Ajay Dvgn Karan Johar And Shahrukh Khan

Leave a Comment