सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ओवरलोडेड वाहनों पर नए जुर्माने के नियम अधिसूचित किए हैं, जो 15 अप्रैल से लागू होंगे। इन नियमों के तहत निर्धारित सीमा से अधिक वजन ले जाने वाले वाहनों पर भारी शुल्क लगाया जाएगा।

ओवरलोडिंग पर कितना जुर्माना लगेगा?
नए नियमों के अनुसार, अगर वाहन का लोड तय सीमा से 20 प्रतिशत तक अधिक है, तो बेस रेट का दोगुना शुल्क लिया जाएगा।
अगर ओवरलोडिंग 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, तो जुर्माना चार गुना तक बढ़ जाएगा।

