लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Operation Amistad:वेनेजुएला में भारतीय सेना का राहत मिशन युद्धस्तर पर जारी, मलबे से 79 वर्षीय महिला को बचाया – Venezuela Earthquake Indian Army Operation Amistad Rescue Humanitarian Relief-rescue Op Are Underway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप बाद भारतीय सेना ने मलबे के नीचे फंसी एक 79 साल की बुजुर्ग महिला को सफलतापूर्वक निकाला। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत मानवीय मिशन के हिस्से के तौर पर उसका इलाज शुरू किया गया। भारतीय आर्मी ने समय रहते महिला को बाहर निकालकर उन्हें तुरंत फील्ड अस्पताल में पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। भारतीय सेना के इस काम की वेनेजुएला में हर जगह तारीफ हो रही है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वेनेजुएला के उन परिवारों के वीडियो शेयर किए जो आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए भारत का धन्यवाद कर रहे थे। अभी महिला का नाम पता नहीं चला है लेकिन भारतीय सेना भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तेजी से काम कर रही है और मानवीय सहायता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहरा रही है। महिला के पैर में फ्रैक्चर था, साथ ही पेरिफेरल आर्टरी की बीमारी भी थी। मलबे के नीचे फंसने के कारण इलाज में देरी भी उनकी जान ले सकती थी, क्योंकि गंभीर आर्टरी अल्सर और तेज दर्द बढ़ गया था। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह वेनेजुएला में भूकंप  पीड़ितों के साथ हरसंभव मदद को तैयार है।

महिला के ठीक होने की उम्मीद जगी

भारतीय सेना ने इस बुजुर्ग महिला को तुरंत संभाला और फ्रैक्चर का इलाज किया। वहीं घावों को भी देखभाल भी की गई, जिससे उनके मन में तुरंत ठीक होने की उम्मीद जागी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, वेनेजुएला के लोगों के साथ भारत एकजुट है।

ये भी पढ़ें: Venezuela: वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2200 मौतें, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम रवाना

राहत कार्य जारी, 2200 से अधिक लोगों की मौत

पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला में आए दो जबरदस्त भूकंपों में 2200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद बचाव और राहत का काम जारी है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के अनुसार, इस बात की बहुत अधिक आशंका है कि हजारों लोगों की मौत हुई है।

58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट

नासा के शोधकर्ताओं का अनुमान है कि मध्य-उत्तरी वेनेज़ुएला में आए दो जोरदार भूकंपों से लगभग 58,870 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और राष्ट्रपति के भाई जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा, इन भूकंपों के बाद मृतक संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ranchi Student Protest:देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, Cm की घोषणा के बाद क्या? – Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto Hunger Strike End Cm Hemant Jpsc Jssc Cbi Probe

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

भाजपा संगठन:स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी, नवीन की टीम में भी वसुंधरा बरकरार, किसे क्या मिली जिम्मेदारी? – Bjp New Team: Women Gain More Representation, Six Vice Presidents And Smriti Irani Get Key Roles

Explainer:भाजपा की 65 पदाधिकारियों की टीम में कितने नए चेहरे, मालवीय-तेजस्वी सूर्या समेत कौन बाहर; मायने क्या – Bjp New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya Out Explainer

महाराष्ट्र:डिप्टी Cm शिंदे बोले- गणेशोत्सव से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, बेहतर निकायों को मिलेंगे पुरस्कार – Ensure Pothole-free Ganeshotsav, Shinde Tells Officials; Top Performing Civic Bodies To Get Awards

जनता के सामने परीक्षा देंगे Cm शुभेंदु?:बोले- नौ अंक नहीं मिले तो स्वीकार करूंगा नाकामी, काम का होगा हिसाब – Bengal: Suvendu Adhikari Announces Public Performance Test After One Year, Says He Will Accept Failure Below 9

Leave a Comment